कुछ लोगों ने हमारे नक्सली होने का आरोप पुलिस के पास लगाया है, पुलिस कृपया जांच करे...
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुरेश कर्मा, सुंदर कश्यप (सरपंच संघ अध्यक्ष) बता रहे है एक मामले की जानकारी लेने के लिए थाने आये है, लेकिन थाने में कोई नही है, ख़ाली कुर्सिया पड़ी है, कुछ गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासियों के खिलाफ़ नक्सली होने की शिकायतें की जा रही है, इसी संदर्भ में अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में जानकारी लेने आये है, मगर यहाँ कोई नही है. कुछ नेताओं द्वारा हमारे खिलाफ झूठी शिकायत की गई है, उसकी जाँच हेतु पहुंचे है| कृपया सीजीनेट के साथियों से मांग है कि, मामले की सही से जाँच हो इसके लिए यहाँ के पुलिस अधीक्षक से बात कर मदद करे.पुलिस अधीक्षक@9685324290.ललित सोढ़ी@7470340808
Posted on: May 28, 2018. Tags: LALIT KUMAR SODHI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
मोर छठवां साल होई गइलक रे, एडमिशन कराइ दे...शिक्षा जागरूकता गीत
ग्राम-भवानीपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से डीएस कुमार बबलू सिंह एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
मोर छठवां साल होई गइलक रे-
हे बाबा ! हे दादा ! नाम लिखाइ दे-
एडमिशन कराइ दे-
सबके देखों ना तो मोर मन लागेला-
चलिके बी.ए. बलरामपुर पढ़ेला-
ऊ स्कूल के अब आपन मान ले लो रे-
हे बाबा ! हे दादा ! नाम लिखाइ दे...
Posted on: May 28, 2018. Tags: DSKUMAR BABLU SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हमारा हैंडपंप 6 महीने से खराब है, दो किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, कोई ध्यान नहीं देता...
ग्राम-पड़री, तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे रहे है, गाँव के वार्ड 19 में एक हैंडपंप है, पिछले 6 माह से ख़राब है, परन्तु शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नही दे रहा है, C.M.हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज़ करवाई (5359910) है. लेकिन उसका भी कोई प्रभाव नही हुआ, अभी गाँव से 2 किलोमीटर दूर कुआं से पानी ला रहे है. सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया हैंडपंप बनवाने में मदद करे. C.E.O@9300034235, उपयंत्री ,P.H.E@ 8269458319, सहयंत्री@9425147660, कलेक्टर@9977742118. रमेश प्रसाद यादव@7581013471.
Posted on: May 27, 2018. Tags: BRAJESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच सचिव के द्वारा बच्चों के लिए निर्धारित राशि के गबन का आरोप, कृपया जांच करवाएं...
ग्राम-चरय्या, विकासखण्ड-हरमना, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार द्विवेदी आरोप लगा रहे है कि पंचायत में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मिलने वाली आनंद उत्सव की राशि पन्द्रह हजार रूपये होती है.जो बच्चों के मनोरंजन के साधन,जैसे फुटबाल, बल्ला, गेंद आदि के लिए होती है, लेकिन सरपंच सचिव के द्वारा फर्जी रसीद लगाकर राशि निकाल ली गई है. इस सम्बन्ध में जनपद पंचायत सीईओ से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि गड़बड़ी की जाँच कर दोषियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने में मदद करे. राजकुमार द्विवेदी @8109323534.
Posted on: May 27, 2018. Tags: RAJKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
जंगल मोर के बिना, कि दारू कोर के बिना, और सुनी है बाराते दारू...बुन्देलखंडी लोकगीत
ग्राम-गोण, पोस्ट-थनरा, थाना-दिनारा, जिला-शिवपुरी (छत्तीसगढ़) से अखिलेश कुमार पारश एक बुन्देलखंडी लोकगीत सुना रहे है:
जंगल मोर के बिना, कि दारू कोर के बिना-
और सुनी है बाराते दारू, कोर के बिना-
न्याव्ह कोट बिन, चुनर गोट बिन, दूल्हा कोट बिना-
कि मझली काकी वोट न डाले, 100 के नोट बिना-
बिन चोर के बिना, दारू होर के बिना-
और सुनी है बाराते दारू, कोर के बिना-
जंगल मोर के बिना, कि दारू कोर के बिना...

