कल रात कबीर मेरे घर में आया...कविता-
सेत गंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी एक कविता सुना रहे है:
कल रात कबीर मेरे घर में आया-
एक छोटा पुष्प मुझे देते हुए कहने लगा – इस पुष्प को मैं तुम्हे सौंपता हूँ-
पुष्प की याद भक्ति,राम रूपी खाद रहिम रूपी जल से-
इस कारण मै तुम्हारे पास लाया हूँ-
कलयुग की दुर्गन्ध से मुक्त करने के लिए-
भारत माता के जूड़े में सजाने के लिए-
इसके मानवता वादी सुगंध के लिए-
कलयुग में तुम्हारे सहारे के लिए...
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: HINDI POEM MUNGELI CG RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 15 घरों में अभी भी बिजली नहीं लगा, बोलने पर ठेकेदार दारू, बकरा की मांग करता है...
अनूप सिंह नेटी पारा कन्ठहिया, ग्राम पंचायत-बेलबहरा, पोस्ट-कटकोना, थाना-खडगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उनके गाँव में सरकार ने चार महीने पहले बिजली लगवाया है जिससे वे गाँव के लोग बहुत खुश हैं लेकिन अभी केवल आठ घरों में ही बिजली आ रही है बाकी के पंद्रह घरो में शुरू नहीं हुई है पर ठेकेदार से कहते है तो वो दारु, बकरा की मांग करते है बोलता है तब ही बाकी घर में बिजली लगाएगा, अधिकारी लोग कोई नहीं सुन रहे हैं | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनके घरो में बिजली लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग का नंबर@9302833010. अनूप सिंह नेटी@7746860604
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: ANUP SINGH NETI ELECTRICITY KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER
भईया बांधे ओ माया के कच्चा डोर...रक्षाबंधन गीत
ग्राम-बैजलपुर, ब्लाक-बोडला, जिला-कवर्धा (छत्तीसगढ़) से बाबुलाल नेटी रक्षा बंधन से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है:
भईया बांधे ओ माया के कच्चा डोर-
जिन्दगी भर रक्षा करे रे तैय मोर-
दीदी बांधे हस माया के कच्चा डोर-
जिन्दगी भर रक्षा करे हव मै तोर-
हर साल सावन मा आही बहनी तोर-
देवता बना के पुजा करी हव भईया तोर-
दीदी जीजा भाचा भाची आही घर मोर गा-
जिन्दगी भर बड़के माया पाबे दीदी मोर-
भईया झन टूटे प्रीत के बंधना हा मोर-
जिन्दगी भर रक्षा करे हव मै तोर-
दीदी दिल के मन्दिर मा रखे हो तोर-
जीजा के घर मा मिल ही अड़बड माया हो-
दिल के मन्दिर बिठाही तब देखी संसार हो...
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: BABULAL NETI CHHATTISGARHI SONG KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : करंज बीज से खाज खुजली और गुखरु का उपचार...
ग्राम-जोबा, डोंगरीगुड़ा, ब्लॉक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसीराम कश्यप करंजी का उपयोग कर गुकरू, फोड़ा फुन्सी को ठीक करने का तरीका बता रहे हैं, करंजी के बीज का तेल निकालकर उसे गर्म कर गुखरु वाले स्थान पर लगाने से गुखरु ठीक हो सकता है, करंज का दातुन करने से दांत से संबंधित समस्या में आराम मिलता है, ये गाँव में आसानी से मिल जाता है इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं गोविंद नेताम@6260425783.
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: DASIRAM KASHYAP KONDAGAON CG SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
नेताओं की गोद में खेल रहा भारत महान...व्यंग्य कविता
कन्हैयालाल पड़ीयारी, ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से एक राजनैतिक व्यंग्य कविता सुना रहे हैं :
नेताओं की गोद में खेल रहा भारत महान-
जनता मूर्ख देख कर भी कर रहा उनका सम्मान-
खून की होली खेल रहे हो रहा कत्लेआम-
चीर हरण हो रहे यहाँ देखो खुले आम ....
