गांव में सीसी रोड नहीं बना है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आसमानराम विंजाम बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं डेढ़ किलों मीटर तक लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी नहीं चल पाती हैं| इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@8271917605.
Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD
नमो शक्ति, नमो शक्ति...आराधना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं, नवरात्रि का त्यौहार शुरू हो चुका है, इस कोरोना काल में महामारी से निजात पाने के लिये सभी आराधना में लीन है| इस कोरोना काल में वे महामारी से मुक्ति पाने के लिये आराधना कर रहे हैं|
नमो शक्ति, नमो शक्ति-
नमो शक्ति चंडी-
नमो शक्ति काली-
नमो शक्ति तारा-
नमो शक्ति दुर्गे, नमो शक्ति दुर्गे...
Posted on: May 17, 2022. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG
शांति की बात भान साहू के साथ
भान साहू जी कहती है कि कहना है कि छत्तीसगढ़ में बस्तर में नक्सली इलाका है जहा पर पिछले 40 साल से ये देख रहे है कि लगातार मावादी पुलिस के बीच में हमारे आदिवासी भाई बहनों को जो दिक्कते आ रही है जैसे पीड़ित है किसी की पति का मृत्यु हो गई , किसी की भाई का मृत्यु हो गया या तो किसी के मामा मामी का मृत्यु हो गया हो गया है इस तरह से ये लगातार बस्तर में झेल रहे है और ये अच्छी खबर नही है| हम एक मानव है इंसान है सभी को आजादी के साथ जीने का आधिकार है और ये अभी 15 अगस्त मना रहे है ये आजादी का प्रतीक है|
Posted on: May 17, 2022. Tags: BHAN CG JAGDALPUR PEACE SPEECH SAHU
गाँव में पानी की समस्या है एक किलोमीटर दूर ढोकरी चूहा से पानी लाकर पीते है, कृपया मदद करें
ग्राम-ढोकरी चूहा, पंचायत-केलाऊर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी मासु बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है और एक किलोमीटर दूर ढोकरी चूहा (नाला) से पानी लाकर पीते है | उनके गाँव में 2-3 हैण्डपम्प है लेकिन उनमे भी लाल और गन्दा पानी निकलता है पीने योग्य पानी नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सरपंच@9381847130, सचिव@7999244194, दरभा CEO@7835814506, संपर्क नम्बर@8815791630.
Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM
गांव में रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करन
ग्राम पंचायत-कापानार, पुजारीपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार बता रहे हैं उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| उनके गांव के सरपंच ने गांव वाला से बोले थे कि गांव में रोड बनवा देंगे कर के परन्तु अभी तक बना नहीं है|
इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के रोड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7647836325, सचिव@7440645458.
