Impact: Our incomplete toilets got completed after report on CGnet Swara...

ग्राम-पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे है कि उनके घर में शौचालय के लिए 2017 में पंचायत के द्वारा गड्ढा खोदा गया था, लेकिन उसे पूरा नही किया गया था, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कार्यवाही नही हो पा रही थी, तब परेशान होकर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया जिसके बाद उनका शौचालय बन गया सांथ ही उन लोगो का भी शौचालय बन गया जिनका अधूरा था, इसलिए सभी खुश हैं और सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई सभी को धन्यवाद दे रहे है: पतराज मरकाम@8085693745.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव का हैण्डपम्प खराब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं हैं, कृपया मदद करें...

सूलीपारा, पंचायत-गुडरी, विकासखंड-अंतागढ़, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार नायक, बुधियारिन दुग्गा बता रहें है कि उनके गांव में पानी का बहुत समस्या है, हैण्डपम्प खराब हो गया हैं,1 किलोमीटर दूर नदी में झरिया खनन करके पानी पी रहे है और उस पानी को पीने से लोग बीमार हो रहे है उसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन दिए थे | लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों में अधिकारियों से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: C.E.O.@9953926884. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7669615700.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR NAYAK BUDHIYARIN DUGGA VICTIMS REGISTER

जंगल हमारे कहते है सारे इसको उजाडेगा वो दुश्मन हमारा...जंगल गीत

ग्राम-रजखेता, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गीता एक गीत सुना रही हैं:
जंगल हमारे कहते है सारे इसको उजाडेगा वो दुश्मन हमारा-
मत काटो मत काटो येही कहु मत काटो मत काटो येही कहूँ-
हाथ जोड़ के हाथ जोड़ ईधन पानी हवा ये देती हैं-
बदले में हम से क्या कुछ लेती हैं पेड़ लगाकर वनों को और बढाओ-
पेड़ लगा कर और वनों को बढ़ाओ दुःख में भी संतुष्ट वनों से पाओ-
जंगल हमारी देख निसारे जिसको उजाडे गा ओ दुश्मन हमारा...

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: GEETA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे यहाँ सड़क निर्माण हो रहा पर ठेकेदार मनमानी कर रहा है, ग्रामीणों की सुनता नहीं है...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं कि उनके गांव में रोड निर्माण हो रहा है जिससे ग्रामीण उत्साहित है पर ग्रामीणों के बोलने पर ठेकेदार किसी की बात नही सुनते मनमानी करते हैं, रोड लेबल किये बगैर डामरीकरण किया जा रहा है, कई जगह चौडाई कम बनाया जा रहा है. जिन घरो को तोड़ने का आदेश है उसे भी नहीं हटाए, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों में बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे: ठेकेदार@9893836079, मुंशी@7772099823. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे सरगुजा नाचे अलथी कलथी मादर बाजे...सरगुजिहा कर्मा गीत

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार पोया एक सरगुजिहा कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे सरगुजा नाचे अलथी कलथी मादर बाजे-
कौन गाँव के करम डार कहाँ के मंदरिया-
मानपुर के करम डार अलका के मंदरिया-
हाय रे सरगुजा नाचे अलथी कलथी मादर बाजे...

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR POYA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »