कोयल बोली कुकू बिल्ली बोली म्याऊ...बाल कविताएं -

ग्राम-हरदोहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से अशोक कोरी के साथ छात्र सुमित और अजय हैं जो कुछ बाल कविताएं सुना रहे हैं:
कोयल बोली कुकू बिल्ली बोली म्याऊ-
चीटी बोली सुनना हैं तो आना मेरे गाँव-
बंदर कूदे डाली-डाली बरगद देता छाँव-
2.
लाला जी ने केला खाया, उसका छिल्का वहीँ गिराया-
तोंद फुलाकर कदम बढाया, पाँव के नीचे छिल्का लाया-
लाला जी गिरे धडाम, मुहं से निकला हायराम, हायराम...

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: ASHOK KORI SONG VICTIMS REGISTER

बदहाली सड़के बदहाली गाँव...कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सूना रहे है:
बदहाली सड़के बदहाली गाँव-
घपला हो रहा है पाँव-पाँव-
अंधियारे में खिलता गाँव-
कहां गया विकास का नाव-
खम्बा है पर बिजली नही-
स्कूल कॉलेज है पर शिक्षक नही-
स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन दवा नही...

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

मनुष्य जन्म अनमोल रे माटी में ना घोल रे...गीत -

ग्राम-सिंहपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम मनुष्य के जन्म से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है:
मनुष्य जन्म अनमोल रे माठी में ना घोल रे-
अब तो मिला है फिर ना मिलेगा कभी नही, कभी नही रे-
तू सत्संग में जाया कर गीत प्रभु का गाया कर-
शाम सबेरे बैठ के बन्दे प्रभु का ध्यान लगाया कर-
नही लगता कुछ मोल रे माठी में ना घोल रे-
अब तो मिला है फिर ना मिलेगा कभी नही, कभी नही रे...

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वर्ग से सुन्दर देश हमारा, भारत जिसका नाम...देशभक्ति गीत -

पटेल नवगढ़ कनोली खादी भण्डार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से कंचन और चंचल एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
स्वर्ग से सुन्दर देश हमारा, भारत जिसका नाम-
धरती अम्बर पर्वत नदियाँ है जो इसकी शान-
स्वर्ग से सुन्दर देश हमारा भारत जिसका नाम-
हम भारत के रहने वाले भेद भाव ना जाने-
जाति धर्म को छोड़ के सारी आगे बढ़ना जाने-
हर कष्टों को दूर करे हम हो मुश्किल आसान-
धरती अम्बर पर्वत नदियाँ है जो इसकी शान-
हो हम सबकी शत कर्मो से रोशन इसका नाम-
शक्ति मिले हम सबको यहां पे दे दो यह वरदान-
गुलशन बन जाए जग सारा कर दो यह एहसान..

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: KANCHAN CHANCHAL SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में रोड की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर कोई सुनते नही, कृपया हमारी मदद करें...

ग्राम-डेढ़खोह्का, पोस्ट-कुरुटोला, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रोशनी यादव बता रही है कि अभी तक रोड नही बना है उसके कारण धूल मिटटी से गाँव के लोग बहुत परेशान है और बरसात के बहुत ज्यादा कीचड़ होता है उसके कारण गाँव के लोगो को और स्कूल बच्चो को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है रोड बनवाने के लिए उन्होंने जन समस्या निवारण केंद्र में आवेदन भी दिए थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो रहा है और इस समस्या से 30-40 घर प्रभावित है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9669169384, C.E.O.@9425228067. बस्तीराम नागवंशी@9425648073.

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: ROSHNI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »