हमारे गाँव में बिजली नहीं, हम अँधेरे में रहते हैं, अधिकारी बोलते हैं लग जाएगा पर नहीं लगा...

आश्रित ग्राम-सेजाडीह, पंचायत-अमनिया, तहसील+विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विश्राम बैगा बता रहें है कि उनके गांव में आज तक बिजली नहीं लगा है | वे लोग अंधरे में रह रहे है, उसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज और विधायक के पास एक साल पहले आवेदन भी किये थे तो हाँ लग जायेगा बोले थे लेकिन अभी तक नहीं लगा है इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियों से बात करके बिजली लगवानें में मदद करें: विद्युत विभाग @9425241671, 9407703899, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7089641524.

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHRAM BAIGA

कारी माटी बिजुली बाजारे जाबो गा...गीत

नवापारा, पंचयात-कड़िया, पोस्ट-केरता चैनपुर, थाना-चलगली, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामविलास पोया एक गीत सुना रहे हैं:
कारी माटी बिजुली बाजारे जाबो गा-
डिप्टी कलेक्टर चलाही डीजल गाड़ी-
कारी माटी बिजुली बाजारे जाबो गा-
डिप्टी कलेक्टर चलाही डीजल गाड़ी...

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: RAMVILAS POYA SONG VICTIMS REGISTER

कलपे-कलपे मैना रोये ओ नोनी तोर बिना...सरगुजिहा गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिहा गीत सुना रहें हैं:
कलपे-कलपे मैना रोये ओ नोनी तोर बिना-
पाव के पयरि ला देदा चिन्हा-
बने हैं मोहला ते दुवारी नही है ओ-
घर हवे सनाते सुवारी नई है ओ-
कलपे-कलपे मैना रोये ओ नोनी तोर बिना-
बने हैं मोहला ते दुवारी नही है ओ...

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

छत के उपर में खड़ी हूँ तारा बने के...गीत

ग्राम-ढढ़ीया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गा एक गीत सुना रहीं हैं
छत के उपर मैं खड़ी हूँ तारा बने के-
आजा मेरे दोस्त सितारा बन के-
कान के बाली लेजा लाली कान के बाली लेजा-
गला के माला लेजा लाली गला के माला लेजा-
छत के उपर में खड़ी हूँ तारा बने के-
आजा मेरे दोस्त सितारा बन के-
छत के उपर में खड़ी हूँ तारा बने के...

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: DURGA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब, जानवर और मनुष्य एक नदी का पानी पीते हैं, बीमार पड़ रहे...

ग्राम-कुबेरपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नरायणकुमार, बता रहें हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 12 में पानी की बहत समस्या हैं, जहाँ गाय बैल पानी पीते है वहां से नदीं का पानी लाते हैं उस पानी को पीकर बीमार हो जाते हैं डॉक्टर के पास जाते हैं तो पानी का प्राब्लम बताते हैं उसके लिए उन्होंने ग्रामसभा में आवेदन किये लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@9826443377, P.H.E@9889733942, सरपंच@8463031403, सचिव@9977232410. संपर्क@8435638051.

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: NARAYNKUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »