दिने के बंधो सूर्या नारायण राते चन्द्रमा में पांडवा जी...पंडवानी गीत -
ग्राम-डेढ़खोह्का, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सावित्री बाई पंडवानी सुमरनी गीत सुना रही है:
दिने के बंधो सूर्या नारायण राते चन्द्रमा में पांडवा जी-
पांच पंडवानी में जो रे जैसा पूरी में धर्म लूटत है माली-
इंजन चल-चली बाबू लक्ष्मण आवे-
गरुड़ में आये हो राजा राम बिहारी-
पर्वत वन में शिव शंकर आवे...
Posted on: Jan 15, 2018. Tags: SAVITRI BAI SONG VICTIMS REGISTER
क्यों इतना लाचार आदमी...कविता -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार मुन्ना गुरु की रचना सुना रहे है:
क्यों इतना लाचार आदमी-
आज हुआ बेजार आदमी-
कितना नीचे और गिरेगा-
बिकने को तैयार आदमी-
पैरों तले जमीन नहीं है-
उड़ता पंख पसार आदमी-
मौत धड़ल्ले बाँट रहा है-
जीवन का हकदार आदमी-
काट रहा है अपनी ही जड़-
खुद लेकर तलवार आदमी...
Posted on: Jan 15, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कभी तो इंडिया को भूलकर भारत की तस्वीर को देखो...कविता -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सुनील तेलामरी की रचना सुना रहे है:
कभी तो इंडिया को भूलकर भारत की तस्वीर को देखो-
कभी लाचार और बेबस के दिल में रोज उठती पीर को देखो-
यहां दो वक्त की रोटी की चिंता में गुजरते दिन-
गरीबी, भूख,महंगाई से जकड़ी जुल्म की जंजीर को देखो-
चलो ये माना हमने साइबर युग आ गया है-
मगर कोई बदल पाया नही, इंसान की तक़दीर को देखो-
तेरे ऊँचे महल ये शानो-शौकत इनके दम से है-
फनाह हो जाएगी ये सल्तनत है, आ में तासीर को देखो-
कभी तो इंडिया को भूलकर भारत की तस्वीर को देखो...
Posted on: Jan 14, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
डोंगरगढ़ बमलाईला गाँव की चितला माई ला मै बंधो...रामायण गीत -
ग्राम-रिचुवा, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमिता बाई दर्रो एक रामायण गीत सुना रही है:
डोंगरगढ़ बमलाईला गाँव की चितला माई ला मै बंधो-
महामाईला गाँव की चितला माई ला-
देवता धामी के डेरा रे संगी शंकर के बस्रेरा-
चलो दीदी चलो भाई बहनी पूजा करे के बेरा-
डोंगरगढ़ बमलाईला गाँव की चितला माई ला मै बंधो...
Posted on: Jan 14, 2018. Tags: AMITA BAI DARRO SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : जैविक खेती से आप स्वस्थ रह सकते हैं और रासायनिक खाद से खेती खर्च बढ़ता है ...
ग्राम-पेंड्रावन, पोस्ट-सभनपुर तहसील-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमोला पटेल, सरिता सिन्हा जैविक खेती के बारे में बता रही है कि जैविक खाद कैसे बनाना है और जैविक और रासायनिक खाद में क्या अंतर है.जैविक खाद का प्रयोग जो करेगा उसका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और खेतो का नुकसान नही होगा और लागत भी कम लगेगा और रासायनिक खाद का प्रयोग करने से शरीर का भी नुकसान होता है और खेतो का भी नुकसान होता है| जैविक खाद से अच्छा सेहत बना रहेगा और कुपोषित नही होगा। जैविक खाद बनाने की विधि गोबर, गौ मूत्र, गुड, बेसन, कडवा वाला पत्ता जैसे नीम, करंजी, बेडा, हर्रा, जितने भी कडवे वाले पत्ते है उनका उपयोग करना है और कीटनाशक दवाई बनाने में उपयोग करना है. सपना वट्टी@9424520839.



