हमारे गाँव का नाम तल्लाबेड़ा कैसे पड़ा: एक गाँव की कहानी (गोंडी भाषा में)

ग्राम-तल्लाबेड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण मंगूराम, लक्ष्मण सिंह और श्यामलाल सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के अंकित पड़वार को बता रहे है कि आज उनके गाँव में लगभग 100 घर है और बहुत वर्ष पहले उस गाँव का नाम तल्लाबेड़ा कैसे पड़ा| बताया जाता है कि वहां पर शेर का बहुत आतंक था जो किसी भी जानवर का शिकार करता था और उसका सिर को लाकर यहाँ गाँव में छोड़ता था, गोंडी भाषा में सिर को तल्ला कहा जाता है, इसलिए गाँव का ये नाम दिया गया, यह नाम उनके पूर्वजों ने दिया है पूर्वजों के समय में उस गाँव में लगभग 6-7 घर ही थे, जो आज बढ़कर 100 घर है | अंकित पडवार@9993697650.

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: CG GONDI KANKER LAKSHAN SINGH MANGURAM SHYAM LAL

ये मोर सोना धरती ये मोर हीरा लखे धरती रे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-खुरमा, पोस्ट-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दिग्विजय सिंह एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ये मोर सोना धरती ये मोर हीरा लखे धरती रे-
हरिहर चारो ओरी दिसे ना दिसे ना-
ये ही के छत्तीसगढ़ बोले ना बोले ना रे-
हरिहर चारो ओरी दिसे ना दिसे ना-
ये मोर सोना धरती ये मोर हीरा लखे धरती रे-
हरिहर चारो ओरी दिसे ना दिसे ना-
ये मोर सोना धरती ये मोर हीरा लखे धरती रे...

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: CG DIGVIJAY SINGH HINDI SONG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : डायबटीज या मधुमेह का घरेलू उपचार-

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) से राज्य स्तरीय प्रशिक्षित वैद्य संघ के सम्मलेन में शामिल हुए वैद्य रवि सिंह परिहार, जो मुंगेली छत्तीसगढ़ से हैं और एच डी गांधी को डायबटीज या मधुमेह रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि डायबटीज या मधुमेह के रोगी सफेद मुसली, काली मुसली, अस्वगंधा, अर्जुन छाल, बमूल छाल, चिरायता, कुटकी, सिलाजीत, बेल पत्ती, नीम पत्ती, तुलसी पत्ती सभी को बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण बनाकर दिन में तीन बार एक चम्मच ठण्डा पानी के सांथ उपयोग कर सकते है, इससे फायदा होता है. खाने में शक्कर और चावल का प्रयोग न करें, अधिक जानकारी कर लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7746007256.

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: DONGARGADH CHHATTISGARH HEALTH RAVISINGH PARIHAR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

ओरा बोरा मर्मिंग एलो सुहेलिंग कोयेलिंग...गोंडी गीत

गणेश्वरी दुग्गा और मनीषा दुग्गा ग्राम-चाहचड, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे है:
रे रे रे लोयो रे रे रेला रे रे रेला रेला-
ओरा बोरा मर्मिंग एलो सुहेलिंग कोयेलिंग-
दादा बाता अंगे वाता अंगेजी वर्कांता-
तमुन बाता हेलाड वाता कोय्तोडिंग वर्किनता-
ताना पेज्ड हेलड वाता इया बूती हेद्यता-
रे रे रे लोयो रे रे रे रेला रे रे रेला रे ला...

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: CG GANESHWARI DUGGA GONDI SONG KANKER MANISHA DUGGA

मेरी सीमांकन की हुई भूमि पर गांव के दबंगों द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही है, कृपया मदद करें...

लड़िया टोला, ग्राम-जैलवारा, पंचायत-जोगीसोढा, विकासखण्ड, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से अमर मरावी बता रहे हैं, उनके नाम पर जो भूमि थी, उसका 12 मई 2018 को पटवारी और आर आई द्वारा सीमांकन होने के बावजूद गांव के दबंग पंचम सिंग और रामकुमार द्वारा भूमि पर कब्जा कर खेती किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने कई बार तहसीलदार और पटवारी के पास आवेदन किए लेकिन कोई कारवाही नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : आर आई@9285069369, पटवारी@8959208080, तहसीलदार@9881090564, SDM@7746052292. संपर्क@9754684672.

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: AMAR MARAVI MANDLA MADHYA PRADESH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »