पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना आए
ग्राम-कालवापल्ली,पंचायत-कालवापल्ली,ब्लॉक-तडावाई,जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से हेमला कोसा बता रहे है,कि वे 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से आंध्र और तेलंगाना पहुंचे है| आंध्र और तेलंगाना में अपना और परिवार का जीवन यापन करने के लिए जंगल काटकर 5 एकड़ खेती बनाये थे| तेलंगाना वनविभाग वाले ने उनका पूरा जमीन कब्ज़ा कर दिया है,अब उन गरीब परिवार वालो को जीने कि कोई रास्ता नहीं बचा है अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है संपर्क नंबर@8074684419
Posted on: Jun 03, 2022. Tags: KALWAL MOIST PALYY REGISTER TADAWAI MULUGU TELANGANA VICTIM
भांग खोजे मीठा-मीठा गंजा खोजे घीव...सरगुजिहा गीत
ग्राम पंचायत-धुमाडंडा, पोस्ट-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक नशा के सबंधित गीत सुना रहे हैं:
भांग खोजे मीठा-मीठा गंजा खोजे घीव-
गंजा खोजे घीव गंजा खोजे घीव-
दारू खोजे चप्पल जूता सोच सोच के पी गा-
भांग खोजे मीठा-मीठा गंजा खोजे घीव-
गंजा खोजे घीव गंजा खोजे घीव-
भांग खोजे मीठा-मीठा गंजा खोजे घीव...
Posted on: Jun 02, 2022. Tags: CG PRTAPPUR SARGUJIHA SONG SURJAPUR
गांव में 4-5 साल से रोजगार काम नहीं खुल रहा है, कृपया मदद करें-
अमृतलाल यादव, ग्राम पंचायत-जोलगी, वार्ड क्रमांक 01, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) बता रहे हैं उनके गांव में 4-5 साल से गांव में रोजगार काम नहीं खुल रहा है| लोग बहुत परेशान हैं, कोई भी शासन का लाभ नहीं मिल रहा है| उनका कहना है की गांव में कोई भी पंचायत के तरफ से काम चालू किया जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9977741285.
Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BHARTPUR CG EMPLOYMENT KORIYA PROBLEM
IMPACT: सीजीनेट में रेकॉर्ड करने के पश्चात् ट्रांसफार्मर लग चुका है...
ग्राम-सिवनी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश)से गयानी श्रीवास जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं कि, मेरे गाँव में बिजली के लिए ट्रांसफारर्मर नहीं था इस कारण सीजी नेट में सन्देस रिकार्ड करवाया था| सन्देस रिकार्ड के 12 दिन बाद ही ट्रांसफार्मर लग चुका है व बिजली भी मिलने लगी है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है| संपर्क नंबर@6256136201.
Posted on: Jun 02, 2022. Tags: ANUPAMPUR GAYANI SRIWAS IMPACT MP SIVNI TRANSFARMAR
तोर बिन लगे नहीं दिल तोर बिन लगे नहीं मन...गीत-
सीजीनेट श्रोता सुषमा कुमारी झारखण्ड से एक गीत सुना रही हैं, जिसका शीर्षक है “तोर बिन लगे नहीं दिल तोर बिन लगे नहीं मन” | अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
