स्वास्थ्य स्वर : नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-गोंघा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन्हें नाक से खून बहाने की समस्या होती है, वे आधा चम्मच कपूर और आधा चम्मच घी मिलाकर सूंघे| इससे नाक से खून बहना बंद हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| भगतराम लांझी@7389964276.

Posted on: May 04, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को ही अक्षय तृतीया कहते हैं-

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी अक्षय तृतीय महापर्व के बारे में बता रहे हैं | हिदू संस्कृति में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व है| ये नई प्रेरणा और स्फूर्ति का सृजन करते हैं| वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को ही अक्षय तृतीया कहते हैं। अक्षय का शाब्दिक अर्थ हैं| जिसका कभी क्षय न हो| यह माह गर्मी का होता है, और माना जाता है अक्षय तृतीया के दिन दिया गया, दान कभी नष्ट नहीं होता। उसका फल आपको इस जन्म के साथ-साथ कई जन्मों तक मिलता रहता है।

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG CULTURE MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

कहां सुमीर मईया, कहां सुमीर दाई...देवी गीत-

ग्राम-जनकपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गजेंद्र प्रसाद एक देवी गीत सुना रहे हैं :
कहां सुमीर मईया, कहां सुमीर दाई-
कहां सुमीर सरस्वती हे माई-
धरती सुमीर मईया, सगरे सुमीर दाई-
हे मईया कहां सुमीर सरस्वती हे दाई...

Posted on: May 02, 2019. Tags: BALRAMPUR CG GAJENDRA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER

शिव शंकर भोले भाले, ऋषियो के रखवाले...गीत-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रहे हैं :
शिव शंकर भोले भाले, ऋषियो के रखवाले-
तुमको लाखो परनाम-
तू जलथल में तुम्ही अम्बर मे-
तुम्ही नगर के घर-घर में-
कैलास पर्वत वाले सांपो के माला वाले-
तुमको लाखो परनाम...

Posted on: Apr 27, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारा ग्राम अधिकार अभियान...गीत-

ग्राम-नवस्ता, पोस्ट-तनहा, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विमला वर्मा एक गीत सुना रहे हैं :
हमारा ग्राम अधिकार अभियान-
हमें बताता है जीने का अधिकार-
हमें बताता है हिंसा न सहने का अधिकार-
हमें बताता है, पानी पाने का अधिकार-
हमारा ग्राम अधिकार अभियान...

Posted on: Apr 25, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIMALA VARAMA

« View Newer Reports

View Older Reports »