माँ सतलोकी मईया, माँ सतलोकी...देवी गीत-
ग्राम-कोबी, पोस्ट+थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी अनुरगिया देवांगन एक भक्ति गीत सुना रही हैं :
माँ सतलोकी मईया, माँ सतलोकी-
माटी के दियना में बारत है जोती-
चुनरी लहराबो दाई के, सारा सरो देवी धाम में-
खली है झोली भर दे न दाई, तोर गुन ला महूँ गाहूँ-
साधू मुनि देवता धाम में, तोरे दुरा मा आये हैं-
करे हे सिंगार दाई रूप बिकरार, झंडा लहराबो दाई के...
Posted on: Aug 20, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HINDI SONG KUMARI ANURAGIA DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
ओहरे येये सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद...डोमकच गीत
भगतपारा, ग्राम-धूमाडाँड़, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रुपलाल मरावी एक डोमकच गीत सुना रहे है:
ओहरे येये सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद-
कोन तो लगावे भाई आमा तो अमेलिया कोन तो लगावे जोड़ा लिम-
सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद-
राजा लगावे भाई आमा तो अमेलिया रानी लगावे जोड़ा लिम-
कये दिन लगावे भाई आमा तो अमेलिया कये दिन लगावे जोड़ा लिम-
ओहरे येये सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद...
Posted on: Aug 20, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG SURGUJIHA DOMKACH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken hand pump got repaired week after CGnet report, thanks...
ग्राम-परहयाडी, पंचायत-पिपरोल, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालसाय नेटी बता रहे हैं, उनके गांव का हैंडपंप खराब हो गया था, उसके कारण सभी ग्रामवासियों को पानी की समस्या हो रही थी, दूर से पानी लाना पड़ रहा था पर कोई अधिकारी बार बार बोलने पर भी उसे ठीक नहीं करा रहा था और बहुत दिन हो गया था फिर उस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में 6 अगस्त को रिकार्ड किया था जिसके बाद सीजीनेट के सांथियो के प्रयासों से 12 अगस्त को उनकी समस्या हल हो गई है जब सुनने वालों ने अधिकारियों को फोन किया, उसके बाद उनका नल बन चुका है इसलिए वे खुश है और सीजीनेट के सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की : लालसाय नेटी@9009929493.
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT LALSAI NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 6 महीने से खराब है, हम लोग कुंए का गन्दा पानी पीकर बीमार पड़ रहे है...
ग्राम-नवापारा, पंचायत-बड़वार, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रीति बता रही है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 12 में एक हैण्डपंप है, 6 महीने से खराब पड़ा है | कुंए का गन्दा पानी लाकर पी रहे है उससे बीमार पड़ रहे है| 10 घर की बस्ती है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था तो बोलते है कि बन जायेगा लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: सरपंच शिवकुमार@7773837136, सचिव विनोद कुमार मरकाम@9754812947, C.E.O.@9165689001, P.H.E.@8120171919. संपर्क विनोद कुमार@7617351070.
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: HANDPUMP HIRABAI MAANMATI PRITI RAMKUMARI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
पति का देहांत हुए 15 साल हो चुका है पर मुझे विधवा पेंशन नही मिलता, अधिकारी ध्यान नहीं देते...
आश्रित ग्राम-नवापारा, पंचायत-बड़वार, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मानमती बता रही है कि उनके पति का 15 साल पहले देहांत हो चुका है लेकिन उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है उम्र 45 साल हो गया उसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन की थी तो बोलते है मिलेगा लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहे है | इसीलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में अधिक से अधिक बात करके विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच शिवकुमार@7773837136, सचिव विनोद कुमार मरकाम@9754812947, S.D.M.@9165493212. सम्पर्क विनोद कुमार@7617351070.
