स्वास्थ्य स्वर: शीतपित्त व एलर्जी का घरेलु उपचार
मोतीनगर, जिला-रायपुर (छत्तीसग़ढ) से वैद्य एच डी गाँधी आज हम लोगो को शीतपित्त व् एलर्जी का घरेलू उपचार बता रहे है इसके लिए आपको खड़ी हल्दी 250 ग्राम, गुड़ 250 ग्राम, सरसो का तेल 100 ग्राम, घी 50 ग्राम लेना है. बनाने की विधि – हल्दी को साफ़ कर उसके टुकड़े करके सूखा ले और घी में भूनकर चूर्ण बना लेवे फिर सरसो का तेल डाल कर मिलावे और फिर गुड़ में सभी को मिला कर मटर के बराबर गोली बना ले| सेवन 1-2 गोली दिन में 2 बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करे शीघ्र लाभ होगा. परहेज-ठंडी चीज़ो से बचे, मिर्च, मसाला, तेल खटाई से बचे नशा न करे| एचडी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
जागा जागा रे आदिवासी भाई बहन माँ...जागरूकता गीत
ग्राम-तिकाड़ी पोस्ट-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से शांति तिर्की एक जागरूकता गीत सुना रही है:
जागा जागा रे आदिवासी भाई बहन माँ-
सामाज की सेवा में जागो-
मेरे भाई जागो मेरी बहनो-
रे जागो रे जागो जाग उठो मेरे जावानो जागो-
दलित की सेवा में जागो मेरे जावानो जागो मेरी युवतियों-
जागो रे जागो जाग उठो मेरे जावानो-
जागो रे जागो जाग उठो मेरी युवतियों...
Posted on: Jun 20, 2018. Tags: SHANTI TIRKI SONG VICTIMS REGISTER
शिवा गुरु बिना जिन्दगी वीरान ये जीवन बीत रहा...भजन गीत
ग्राम-अलका, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार पोया एक भजन गीत सुना रहे हैं:
शिवा गुरु बिना जिन्दगी वीरान ये जीवन बीत रहा-
ये सुखी कामेश्वर दे तुझे गले लगाना दुःख हो तो कोई ना आवे-
शिवा गुरु बिना जिन्दगी वीरान ये जीवन बीत रहा-
माता पिता भाई और बहना माने गा नही तेरा कहना-
भईया हरीन्द्र आन्दन गोसाई कहे हो तुम भाई भाई-
शिवा गुरु बिना जिन्दगी वीरान ये जीवन बीत रहा...
Posted on: Jun 20, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR POYA VICTIMS REGISTER
एक साल पहले हम पूरे गाँव के लोगों ने मनरेगा में एक हफ्ते काम किया था, पैसा नहीं मिला...
आश्रित ग्राम-कनाखेरों, ग्राम पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से जयसिंह बैंगा बता रहे है कि मनरेगा के तहत कुआँ निर्माण में काम किये थे 1 साल हो गया उसका पैसा नही मिला है. यह काम सचिव सरपंच के द्वारा करवाया गया था लोग 1 सप्ताह काम किये थे पूरा गांव के लोगो ने किया था उसके लिए सचिव सरपंच को बोलने से भी कोई ध्यान नही देते है| वे सीजीनेट सुनने वाले संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर भुगतान करवाने में मदद करें, जिससे उन्हें मदद होगी: सचिव@9406066611. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
Posted on: Jun 20, 2018. Tags: JAISINGH BAIGA KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
लंबी सड़क चले आना रे, सबको सलाम कर आना रे...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से निर्मला एक गीत सुना रही हैं:
लंबी सड़क चले आना रे, सबको सलाम कर आना रे-
मम्मी को पापा को दिल से करू नमस्कार-
सर को मेडम को दिल से करू नमस्कार-
लंबी सड़क चले आना रे, सबको सलाम कर आना रे-
मम्मी को पापा को करू नमस्कार-
सर को मेडम को दिल से करू नमस्कार...

