Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi and Hindi languages : 6th Aug 2019
Today Pisam Nagamani presenting Bultoo Radio Program in Gondi and Hindi language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: BULTOO RADIO PISAM NAGMANI
वृद्धावस्था पेशन 5 महीने से नहीं मिल रही है, अधिकारी नहीं सुनते...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-बेगारीडांड, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से इतवारिया बता रही हैं कि उनके पति विश्वनाथ पनिका को 5 महीने से ज्यादा हो गया है उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा हैं, उनकी हालत बहुत खराब है वह काम नही कर सकते, पैसे की बहुत आवश्यकता है| लेकिन आवेदन के बावजूद अधिकारी नहीं सुनते, उनका कहना है कि उन्हें वृद्धा अवस्था पेंशन मिलना चाहिये| जिससे उनकी कुछ मदद हो सके| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : सचिव@9753533746, सरपंच@8462997411,
CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@8120580570.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG ODGI PENSION PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कमजोरी की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कमजोरी होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| पका चावल एक कटोरी लेकर आवश्यकतानुसार दही मिलाकर शाम को फ्रिज में रख दें| सुबह खाली पेट सेवन करें| लाभ हो सकता है| इसी तरह रोटी का भी उपयोग कर सकते हैं| सेवन करने से एक घंटे पहले फ्रिज से बहार निकालकर रखें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ, पदार्थ, मैदा, नमक, शक्कर का प्रयोग कम करें| नशा ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 05, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
अरे द्वारपालों कहना से कह दो...भजन-
जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गोपाल सूर एक भजन सुना रहे हैं :
देखो देखो यह गरीबी, यह गरीबी का हाल-
कृष्ण के दर पे यह विशवास ले के आया हूँ-
मेरे बचपन का दोस्त हैं मेरा श्याम-
येही सोच कर मैं आस ले कर के आया हूँ-
अरे द्वारपालों कहना से कह दो-
दर पे सुदामा गरीब आ गया है-
भटकते भटकते ना जाने कहाँ से-
तुम्हारे महल के करीब आ गया है...
Posted on: Aug 05, 2019. Tags: CG GOPAL SUR KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
बाउंड्रीवाल नहीं होने से स्कूल में समस्या होती है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-कुकदुर, पोस्ट-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मोहन बंजारे बता रहे हैं| स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है| जिसके लिये वे संबंधित अधिकारियों को देते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चे स्कूल से बाहर चले जाते हैं| जो पौधे लगाये जाते हैं| उनको पशु खा जाते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: शिक्षा अधिकारी@9575748402. संपर्क नंबर@9753633429.
