विकलांग हुँ, यूनिक ID कार्ड बनाने में मदद करें

ग्राम- सिंहपुर तहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से हिमसिंह मरकाम अपनी समस्या बता रहे हैं| ये पेरो से विकलांग हैं| भारत सरकार के अनुसार विकलांग होने पे प्रमाण पत्र बनाना होता है| इन्हे 2 प्रकार के प्रमाण पत्र बनाना होता है एक जिला अस्तर पे दूसरा पुरे देश के अस्तर पे, जो यूनिक ID कार्ड होता है| इस यूनिक कार्ड बनवाने के लिए जिला पंचायत में सरे डॉक्यूमेंट दे दिया,फिर भी साल भर से हर 3 महीने पे जिला पंचायत ऑफिस में दौरा रहे है| यूनिक ID कार्ड नहीं होने से जो फायदा मिलता है वो नहीं मिल प् रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं इनकी मदद करें| उप संचालक @ 8839159585 संपर्क नंबर @9575248224

Posted on: May 16, 2019. Tags: CG HIMSINGH MARKAM ID CARD PROBLEM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नेत्र ज्योति बढ़ाने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी नेत्र ज्योति बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| केवरा का फूल- 250 ग्राम, पानी- 250 ग्राम, ताम्बे का फूलन(बर्तन) 1 किलो वाला| बनाने की विधि- केवरा के फूल को 250 ग्राम पानी के साथ ताम्बे में एक सप्ताह के लिए रख दे| उसको एक सप्ताह बाद आसन विधि के द्वारा निकाले और आंख के पलक पे लगाए| इसे 2 बार आँखों पे लगाए|
परहेज- ठंडी चीज़ो से बचे, मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुखाम, बुख़ार,खांसी की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी, जुखाम, बुख़ार,खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गिलोय – 250 ग्राम, काली मिर्च- 20 ग्राम, तुलसी पत्ता -20 ग्राम, लॉन्ग- 20 ग्राम, निबोली(नीम का फल)- 20 ग्राम,
बनाने की विधि- 1 लीटर पानी में इसको उबाले जब ये एक पाव बच जाये तोह सुरक्षित रख ले| एक एक चमच काढ़ा दिन में 2 बार खाना बाद पी ले|
परहेज- ठंडी चीज़ो से बचे, मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

पंछी सुर में गाते हैं- गीत

जिला जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से गीता नाग गीत सुना रहे हैं:
पंछी सुर में गाते हैं
भंवरे गुनगुनाते हैं
घुंघरू बजाती है हवा
ऐसे मुस्कुराती है यूं फ़िज़ा
बुलाती है जैसे हो ये मेरी दिलरुबा

देखो क्या घनेरे ऊँचे ऊँचे परबतों के साए हैं
चलके यूं मचल के रंग बदल के
हमसे मिलने आए हैं
खुह्बू है बहारों की
मस्ती है नज़ारों की
सबके दिल पे छाया है नशा
अरे ऐसे मुस्कुराती है ...

Posted on: May 16, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH GEETA NAAG SONG VICTIMS REGISTER

ले मसाल चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के...कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक समाजवाद पे एक कविता सुना रहे हैं :
ले मसाल चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के,
अब अँधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गांव के,
पुछते हैं झोपड़ी, पुछते हैं खेत भी,
कब तक लूट ते रहेंगे लोग मेरे गांव के,
बिन लडे मिलता यहाँ जान कर,
अब लड़ाई लड़ रहें हैं लोग मेरे गाओं के...

Posted on: May 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »