मया से बलाबे होले, तोरे घरे जाबो होनिहाय...डोमकच गीत
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
मया से बलाबे होले, तोरे घरे जाबो होनिहाय-
अकेला देखाबे सोना तोरो सेवई माने-
हंसे ला देखाबे मैना तोरो से से बई माने-
तोरो घर जाबो सोना आखे ला देखबे होल तोरो सेवई माने-
भरियो बाजारे जाबे चुपके से पानो खाबे-
कोने राई हरम जादी तिहला बताइयो देला...
Posted on: Jun 06, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बिजली नहीं, सालों से आवेदन दे-दे कर थक गए, हर बार सिर्फ आश्वासन देते हैं...
ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामरतन और साथी बता रहें हैं कि उनके गांव में आज तक बिजली नहीं लगाईं गई है और गाँव चारो ओर जंगलो से घिरा हुआ है| लगभग ढाई हजार से तीन हजार जनसँख्या है | जब-जब मंत्री आते हैं तो सामूहिक रूप से ग्रामीण जनता 20-25 बार आवेदन दे चुके तो बोलते हैं कि 2018 तक लग जायेगा, आज लगेगा, कल लगेगा| लेकिन बिजली आज तक नहीं लगी है| सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है, कृपया इस समस्या का निराकरण करवाने में मदद करे: बिजली विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377, सचिव@8223912618.सम्पर्क@8889463628.
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
बारह बजे मेला लागे करी तो पसीना छुटे...डोमकच गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच गीत सुना रहे है:
बारह बजे मेला लागे करी तो पसीना छुटे-
चलत राम डेलो वाला न जारी चला ला-
तोला मोला दोनों जन ला संगी भला ले ओले-
बारह बजे मेला लागे करी तो पसीना छुटे...
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, हम एक किलोमीटर दूर कुएं से पानी लाकर पीते हैं...
ग्राम पंचायत-पंडरी, ब्लॉक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मोहनलाल मरावी बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में 25 घर की बस्ती है और एक भी हैण्डपम्प नहीं है और वे लोग 1 किलोमीटर दूर कुएं से पानी लाकर पीते है | हैण्डपम्प खुदवाने के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो हो जायेगा-हो जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है| उनका कहना हैण्डपम्प खुद जाता तो हम लोगो को पानी की सुविधा हो जाती | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करें: P.H.E.विभाग@9826603461. संपर्क@9679189891.
Posted on: Jun 04, 2018. Tags: MOHANLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
राम जी ला पूछे रावन कर भोरे...गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
राम जी ला पूछे रावन कर भोरे-
करण हवे धनुष काहे टोरे – राम जी ला पूछे रावन कर भोरे-
करण हवे धनुष काहे टोरे-
सुना हो रामचंद्र सुना हो नरेश...
