हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-सीतापुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम बता रहे हैं उनके गांव में हैण्डपंप खराब हो गया है| वर्तमान में लोग नाला से पानी पी रहे है,इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8839027319, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095347.
Posted on: Jul 04, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM SEETARAM SITAPUR WATER
रोड नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशानी है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षुराम यादव बता रहे हैं उनके गांव में रोड नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशानी है| रोड के लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार शिकायत कियें लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9753213192.
Posted on: Jul 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LAKSHURAM YADAV PROBLEM ROAD
गांव में पानी की बहुत समस्या है, वहाँ के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मालीपदर, कुकुरगुमापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चम्पा कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, वहाँ के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किया हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9407631974, सचिव@9425261408, संपर्क नंबर@7806059964.
Posted on: Jul 03, 2022. Tags: BASTAR CG CHAMPA KASHAYAP DARBHA MALIPADAR PROBLEM WATER
पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम डर के कारण विस्थापित होकर तेलंगाना में बसे है...
ग्राम-मलकापल्ली,पंचायत-सरवाई,ब्लॉक-कंनैगुडेम,जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से माडकम शांति बता रही है,की वे 2005 सलवा जुडूम डर के दौरान छत्तीसगढ़ से सीमावर्ती प्रदेश आंध्र और तेलंगाना में बसे है| आंध्र और तेलंगाना में विस्थापित होकर आज तक 17-18 साल हो रहा है|अपना और परिवार का जीवन यापन करने के लिए वे जंगल काटकर 4 एकड़ जमीन का खेती बनाये थे चार एकड़ जमीन से ही उनका परिवार चलता था| लेकिन अब तेलंगाना वन विभाग वाले ने दो साल से उनका जमीन कब्ज़ा करना शुरू कर दिया उनके घरों को थोड़ा जा रहा है साथ में महीने में एक-एक परिवार से पांच सौ रूपये पैसे लेते है,पैसे देने को विरोध करने से मार पिटाई और वहां से भगाने का धमकी देते है| 26 परिवार अब कुली मजदूरी कर अपना परिवार चला रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है संपर्क नंबर@7382004963.
Posted on: Jul 03, 2022. Tags: KANNAIGUDEM MALKAPLLY MAOIST MULUGU REGISTER TG VICTIMS
तोर बार माया लागे भरी वो...छत्तिसगढ़ी गीत-
जिला-जांजगीर चंपा, (छत्तीसगढ़) से मुकेश अंबानी एक छत्तिसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
तोर बार माया लागे भरी वो-
संगी संगवारी देथे गारी वो-
संग मा रहबो जियत भर ले-
नही मांगो कोनों चिन्हारी-
पर्सा कर फुल हर फागुन मा फूलते-
तोर चेहरा हर रानी नैना मा झूलते-
कोयली कस भाखा हर तोर मीठ बोली....
