30 दिन काम किया लेकिन आधार लिंक नही है बोलकर मुझे 6 महीने से मजदूरी नहीं दे रहे...

बरपारा, ग्राम-टंकी, पोस्ट-लांजित, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पुष्पेन्द्र कुमार बता रहे हैं, रोजगार गारंटी योजना के तहत उन्होंने डबरी निर्माण में 30 दिन से अधिक काम किया था,सभी को पैसा मिल गया, लेकिन उन्हें पैसा नही मिला है, इसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, अधिकारी आधार लिंक नही है बोलकर गुमराह करते हैं इसलिए वे सीजीनेट के श्रोतओं से अपील कर रहे है कृपया मदद करें: रोजगार सहायक@9340822438, सरपंच@8889965626, सचिव@9131689275, CEO@9165689001,जिला CEO@9978407988, SDM@9165493212. संपर्क@7440609749.

Posted on: Jun 25, 2018. Tags: PUSHPENDRA KUAMAR SONG VICTIMS REGISTER

मोला मोहि डारे संगी मोला मोहि डारे...नागपुरी गीत

ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपसाय जगते नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
मोला मोहि डारे संगी मोला मोहि डारे-
मोला मोहि डारे संगी तोर हिले झूले रेगना हर – तोर लाली लाली लुगरा हर, तोर लाली लाली लुगरा हर-
तोर पातर-पातर कनिहा हर मोला मोहि डारे रानी-
मोला मोहि डारे संगी मोला मोहि डारे...

Posted on: Jun 25, 2018. Tags: ROOPSAI JAGTE SONG VICTIMS REGISTER

रानी दुर्गावती का शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया, उनके बलिदान को याद किया गया...

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से नरेश मरकाम बता रहे हैं कि सर्व आदिवासी समाज द्वारा 24 जून 2018 को वीरांगना रानी दुर्गावती का शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें काफी लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए जहां देश और समाज के लिए उनके त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. इसके सांथ ही उस दिन सर्व आदिवासी समाज के बस्तर संभाग के नवनिर्वाचित सदस्यों का चुनाव और शपथ ग्रहण भी किया गया. बस्तर संभाग के अध्यक्ष सर्वसहमति से सर्वआदिवासी समाज के लिए चुने गए जिसमे उपाध्यक्ष गंगाराम नाग, बलदेव मौर्य, संभाग स्तर पर अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर चुने गए बस्तर संभाग के सातो जिले के उपाध्यक्ष का चयन किया गया |

Posted on: Jun 25, 2018. Tags: NARESH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

मुझे 22 महीने का सरपंची का मानदेय आज तक नही मिला, सब तरफ आवेदन कर चुका हूँ...

ग्राम, पोस्ट-गोंडी, विकासखंड-अमरपुर, जिला-डिंडौरी (मध्य्प्रदेश) से सुखदेव कुसराम बता रहे हैं कि वे पूर्व सरपंच हैं, उनका 22 महीने का सरपंच का मानदेय भुगतान आजतक नही किया गया है, जिसे उन्होंने सी.एम. हेल्पलाइन में शिकायत किया जिसका क्रमांक है 3477800 लेकिन इस पर कोई कारवाही नही हुआ, उनका कहना है 22 महीने का 1750 के दर से 38500 होता है जो उन्हें मिलना चाहिए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : CEO@9425461656.
संपर्क नंबर@9174733618.

Posted on: Jun 25, 2018. Tags: SONG SUKHDEV KUSRAM VICTIMS REGISTER

दिल में मोर तोरो में लग गयल कोरी ओ...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह श्यामले एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
दिल में मोर तोरो में लग गयल कोरी ओ-
जब ले पिन्हे गुईंया सफा साडी ओ-
तोला देख के दीवाना भइलो रे गोरिया-
परगे जब तिरछी नजरिया-
चलेला चलेला चल बगल वाली रे-
चलेला चलेला चल मतवाली रे...

Posted on: Jun 25, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »