स्वास्थ्य स्वर: 5 कली मिर्च, 5 तुलसी, 5 नीम की पत्ती का सेवन कर पूरे वर्ष भर स्वस्थ रह सकते हैं...
जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बता रहे हैं, भारतीय सभ्यता, संस्कृति में त्यौहारों का अपना अलग ही महत्व है, सर्वधर्म संभाव की भावना लिए हुए, यहां अनेक जाति और सम्प्रदाय के लोग निवास करते है, सभी धर्म का त्यौहार मानते हैं, इसी तरह से हिन्दू धर्म में हरेली त्यौहार का भी विशेष महत्व है, जो सावन के महीने में मनाया जाता है, इस मौसम में सभी तरफ हरियाली होती है, सुन्दर दृश्य होता है, इस पर्व के दिन किसान खेती नही करते, केवल देख रेख करते हैं, और सभी मिलकर ये त्यौहार मनाते हैं, एक मान्यता के अनुसार परंपरागत वैद्य अपनी विधा को कारगर बनाने के लिए औषधियों की पूजा करते हैं, यदि स्वस्थ व्यक्ति इस ऋतु में 21 दिन तक 5 कली मिर्च, 5 तुलसी और 5 नीम की पत्ती का सेवन करे तो पूरे वर्षभर स्वस्थ रह सकता है |
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: CULTURE HEALTH MUNGELI CHHATTISGARH RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
बासुंरी की धुन के साथ गीत-
जिला-कुमरम भीमू (तेलंगाना) से दसरू चाकेटी के साथ में उतनूर जिला-आदिलाबाद के कला जत्था के साथी मेश्राम नागोराव, सेड्माके रमेश, मडावी भाजेराव और आत्राम रमेश बासुंरी की धुन में एक गीत सुना रहे है, ये साथी मलेरिया बीमारी से सम्बंधित जागरूकता का काम भी करते हैं और गोंडी भाषा में जागरूकता गीत गाते है
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: DASARU CHAKETI GONDI BASURI DHUN KUMRAM BHEEMU TELANGANA
हम लोगो ने शौचालय निर्माण में 20 दिन काम किया था उसका मजदूरी भुगतान आज तक नही हुआ...
ग्राम पंचायत-विशालपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण कुंजल सिंह, शुभराज सिंह, बुधराम सिंह और जमुनाराम सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के रूपलाल मरावी को बता रहे है कि शौचालय निर्माण में सचिव के द्वारा 20 दिन काम करवाया गया था| उसका मजदूरी भुगतान 10 लोगो का आज तक नही मिला है| 7 महीना हो गया| उसके लिए सचिव को बोले तो बोलते है मिलेगा लेकिन आज तक नहीं मिला है और न ही ध्यान दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं : सचिव@9926163784, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9926443377. सम्पर्क@7572476041.
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: BUDHRAM SINGH CG KUNJAL SINGH PROBLEM SHUBHRAJ SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तिरंगे के तीन रंगों को मैंने देखा बार-बार...राष्ट्रभक्ति कविता-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी एक कविता सुना रहे हैं :
तिरंगे के तीन रंगों को मैंने देखा बार-बार-
तीन रंगों में ब्रम्हा, विष्णु, महेश दिखाई देते हैं-
तीन रंगों में मुझे सत्य,अहिंसा, ज्ञान, आनंद दिखाई देते हैं-
तीन रंगों में मुझे ज्ञान, भक्ति, योग दिखाई देते हैं-
तीन रंगों में मुझे स्वास्थ्य, शिक्षा और धर्म दिखाई देते हैं-
तीन रंगों में की छटा में मुझे बाबू, वल्लभ, आजाद दिखाई देते हैं-
तीन रंगों की बहार ज्ञानेश्वर, तुमराम, नामदेव की याद दिलाती है...
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: MUNGELI CHHATTISGARH POEM RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गांव का हैण्डपम्प 2 महीने से ख़राब, गड्डे का गन्दा पानी पी रहे, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते...
आश्रित ग्राम-भुईयापारा, ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते के साथ में गाँव के प्रेमसाय हैं जो बता रहे है कि उनकें गांव में पानी की बहुत समस्या है वे लोग 50 फिट गढ्ढा से पानी लाकर पीते है 2 महीना से हैण्डपम्प खराब हो गया है, उसको सुधरवाने के लिए उन्होंने सरपंच, सचिव के पास कई बार शिकायत किया है पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: सचिव@9981725918, P.H.E.@9826603461, C.E.O.@940733089. अमर कुमार पोर्ते@7049225205.


