स्व सहायता समूह में जुड़कर, जागरूक होकर, अपने लाभ का प्रयास करना है: पंडो महिला...
ग्राम-धनसेड़ी, ब्लॉक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीमा पंंडों का एक महिला समूह है उनके समूह का नाम गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह है उसमे 11 सदस्य है जिसमे वे लोग साप्ताहिक बैठक करती हैं और धनराशि के रूप में 10 रुपए प्रति सप्ताह हर कोई जमा करती हैं और इस धनराशि को बैंक में जमा करते हैं इनकी कोशिश है कि समाज को ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर सकें और वे चाहती हैं कि इच्छुक लोग अधिक से अधिक संख्या में उनसे जुड़े, समूह को आगे बढाने में योगदान दें और खुद भी एक दूसरे के साथ का लाभ उठाएं, कुछ जगह इस पर अच्छा काम हो रहा है पर ऐसा ही हर जगह हो | रूपलाल मरावी@7697080920.
Posted on: Jun 26, 2018. Tags: SEEMA PANDO SONG VICTIMS REGISTER
गंगा डुबो जमुना डुबो, डूब गयो रे मेरा मन शिव गुरु के चरणों में...गीत-
ग्राम-मड़मा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुमन यादव एक गीत सुना रही हैं :
गंगा डुबो जमुना डुबो, डूब गयो रे मेरा मन-
शिव गुरु के चरणों में-
डूब गयो रे मेरा मन हरेंदर भईया के चरणों में-
डूब गयो रे मेरा मन नीलम दीदी के चरणों में-
डूब गयो रे मेरा मन माँ भवानी के चरणों में-
गंगा डुबो जमुना डुबो, डूब गयो रे मेरा मन-
शिव गुरु के चरणों में...
Posted on: Jun 26, 2018. Tags: SONG SUMAN YADAV VICTIMS REGISTER
6 महीने से सौर ऊर्जा लाइट बिगड़ा है अधिकारी देखकर जाते है लेकिन कोई काम नही होता...
मोखापारा, ग्राम पंचायत-खैरा, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतकुमार सिंह आयाम बता रहे है गांव में 6 महीने से सौर ऊर्जा लाईट बिगड़ा है. समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने विद्युत टेक्नीशियन, सरपंच, जिला अधिकारी के पास आवेदन किया, अधिकारी आते हैं और देखकर चले जाते है, लेकिन उस पर कोई काम नही करते, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर विद्युत की समस्या का हल करने में मदद करें : सरपंच@9575699372, टेक्नीशियन@9977917098,
क्रेडा विभाग@8236990706. संपर्क नंबर@8458812499.
Posted on: Jun 25, 2018. Tags: SONA SINGH NETAM SONG VICTIMS REGISTER
मन मिले जिससे, रिश्ता रखो उसी से...खुश रहने के मंत्र-
ग्राम-पेंडारी, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से सुनीता कुसवाहा खुश रहने के मूल मंत्र बता रही हैं :
मन मिले जिससे रिश्ता रखो उसी से-
जहां कद्र नही वहां जाना नही-
जो सुनता नही उसे समझाना नही-
जो पचता नही उसे खाना नही-
जो मिलता नही उसे चाहना नही-
जो सत्य पर गिर उठे उसे मनाना नही...
Posted on: Jun 25, 2018. Tags: SONG SUNITA KUSWAHA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : याददाश्त बढ़ाने का घरेलू उपाय
याददाश्त बढाने का घरेलू उपाय: ब्राम्ही का चूर्ण 250 ग्राम, बादाम की गिरी 250 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, सभी को साफकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख ले, बच्चो को आधी चम्मच आधा पाव गुनगुना दूध के सांथ और बड़े को एक चम्मच एक पाव गुनगुना दूध के सांथ सुबह-शाम दे सकते हैं, इससे याददाश्त बढ़ाने में लाभ मिलेगा और तंदुरस्ती आएगी, दवा का सेवन करने से पहले अच्छे से पेट साफ कर लें इसके लिए एक कप गुनगुने दूध में छोटे बच्चो को आधा चम्मच और बड़े बच्चो को एक चम्मच 3 दिन सुबह-शाम अरंड का तेल पिला सकते हैं इससे पेट साफ होगा उसके बाद दवा का सेवन करें. एच डी गांधी@9111061399
