स्वागतम हम करते आज आपका, आपका सुस्वागतम... स्वागत गीत

ग्राम-सुरसा, पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक स्वागत गीत सुना रहे है:
स्वागतम हम करते आज आपका-आपका सुस्वागतम-
नाचे गाएं खुशिया मनाएं झूम के नाचे छम गाएं-
आज का दिन कितना सुहाना, झूम के नाचे छम गाएं खुशिया मनाये-
स्वागतम हम करते आज आपका-आपका सुस्वागतम...

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: CHANDARSAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

लिख-लिख पतियाँ भेजी राम ने, तुम दुर्गा चली आव हो माँ...देवी गीत

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही हैं :
लिख-लिख पतियाँ भेजी राम ने, तुम दुर्गा चली आव हो माँ-
अरे कौन सो संकट पडो राम जी दुर्गा लिये बुलाए हो माँ-
मईया महीसासुर दानव बन आयो, ओही के काज बुलायन हो माँ-
मईया ब्रहमा थक गये, विष्णु थक गये, शंकर भी गये हार हो माँ-
मईया धरती कांपे, अंबर कांपे, त्राहि-त्राहि जग होय हो माँ-
मईया लिख-लिख पतियाँ भेजी राम ने, तुम दुर्गा चले आवा हो माँ...

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

पति को गए 20 साल हो गए, अब भी विधवा पेंशन नहीं मिलता, मजदूरी करके पेट पालती हूँ...

आश्रित ग्राम-अंजनी, ग्राम पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम के साथ में गाँव की फुलबसियाँ बता रही है कि उनके पति की 20 साल पहले मृत्यु हो चुकी है, उनका परिवार में और कोई नही है मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करती है. सचिव सरपंच लोग लिख पढ़ के ले गेये है और बोलते है की आप का नही आया है| | इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें: C.E.O@9977404988, सचिव@7697783755, सरपंच@9111234251. अधिक जानकारी के लिए गाँव में सम्पर्क रामदेव@8224811137.

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: FOOLBASIYA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

केतक दिन राज करी कांग्रेस पाटी...सरगुजिहा डोमकच लोकगीत

ग्राम-बरपटिया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक सरगुजिहा डोमकच लोकगीत सुना रहे है:
केतक दिन राज करी कांग्रेस पाटी-
केतक दिन राज करी ये बीजे पी पाटी-
पंजा पचकाए देहिस और फुल हर फुलाए देहिस-
फुल हर फुलाए देहिस संगवारी फुले-फुले हवा-
ये जी हायरे फुले-फुले हवा रे फुले-फुले हवा-
केतक दिन राज करी कांग्रेस पाटी...

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

ओह रे हो मर डघम डईया...कर्मा गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
ओह रे हो मर डघम डईया-
कोन सावर गोदना गोदावे हो-
ओ केला कहे रे लबारी दगा देहे-
काहे के सुई काजर काहे के सावरिया-
काहे के गोदना गोदावे रे मर डघम डईया-
लोहे के सुई ये काजर लागे झाइनी-
ओह रे हो मर डघम डईया...

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »