लाख-लाख गाँव वाला है, हिन्दुस्तान किसान का...किसान कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया खेती-किसानी और भारतीय किसान पर एक कविता सुना रहे है:
लाख-लाख गाँव वाला है, हिन्दुस्तान किसान का-
करने को निर्माण चला है यथा वीर जवान का-
सींच पसीने की बूंदों से धरती हरी बनायेंगे-
ऊपर बंजर धरती में भी फसल नया उगायेंगे-
भाग्य सजाने चले आज हम खेती व खलियानों का...

Posted on: Feb 20, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

लहरे हैं हम नर्मदा की, बूंदे हैं हम गोंडवाना की...गोंडवाना कविता

ग्राम-उद्वी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से पिंटू सिंह बरकडे एक गोंडवाना कविता सुना रहे है:
लहरे है हम नर्मदा की बुँदे है हम गोंडवाना की-
याद दिलाते जायेंगे हम गोंडवाना के वचनों की-
दुनिया सारी खुश रहे है कोई रोगी न रहे जुग-जुग जियो-
सौ साल तक यही तमन्ना गोंडवाना की-
त्यागी होकर सेवा करना गोंडवाना के नियमो की-
पंच शक्ति भगवान् हमारा-
बड़ादेव प्रकृतिक शक्ति हमारा...

Posted on: Feb 20, 2017. Tags: PINTU SINGH VARKADE SONG VICTIMS REGISTER

करूँ सेवा-सेवा बड़ादेव रे तोरे नाम तोरे दाम की करूँ सेवा...गोंडवाना गीत

ग्राम-उद्वी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से पिंटू सिंह बरकडे एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
करूँ सेवा-सेवा बड़ादेव रे-
तोरे नाम तोरे दाम की करूँ सेवा-
पहलों सेवा माता पिता की-
दूजे गुरु की सेवा-
गोऊ माता की सेवा करूँ-
इससे बड़ा न कोई सेवा-
करूँ सेवा-सेवा बड़ादेव रे...

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: PINTU SINGH VARKADE SONG VICTIMS REGISTER

आरती हो रही हो बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराये...गोंडी आरती गीत

ग्राम-उद्वी. जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से पिंटू सिंह बर्करे एक गोंडी आरती गीत सुना रहे है:
आरती हो रही हो बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराये-
कौन मडा तेरो ठाना रे कौन है पूजन हार-
कौन करत है तोरी सुमरण कौन करे गुणगान-
आरती हो रही हो बुढादेव सतरंगी...

Posted on: Feb 18, 2017. Tags: PINTU SINGH BARKRE SONG VICTIMS REGISTER

काले मुहं का बंदर है, पेड़ खूब हिलाता है...बंदर और चिड़िया की कविता

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बन्दर और चिड़िया पर आधारित एक कविता सुना रहे है:
काले मुहं का बंदर है, पेड़ खूब हिलाता है-
कच्चा हो या पक्का फल पूरा ही खा जाता है-
चिड़िया प्यारी-प्यारी है धीरे से आ जाती है-
मम्मी जो भी खेला लाती चुपके से खा जाती है...

Posted on: Feb 18, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »