अच्छा खा और अच्छा सोंच, त्याग दे शर्म संकोच...कोरोना पर कविता-
जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
अच्छा खा और अच्छा सोंच-
त्याग दे शर्म संकोच-
कल तक चेहरा खुल्ला था-
आज पहना ले वस्त्र-
कोरोना से युद्ध करने का-
यही तो है एक शस्त्र-
एक दूजे से दूर रहो मार न दे कहीं चोंच-
अच्छा खा और अच्छा सोंच-
त्याग दे शर्म संकोच...
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CG CORONA POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
देशम ता लोपा बीमार फेसता ओ ओ...गोंडी कोरोना गीत-
नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से रजोंतिन मंडावी कोरोना से सम्बंधित एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
देशम ता लोपा बीमार फेसता ओ ओ-
ताना पडोल मन्ता कोरोना ओ ओ-
रोपान मन्दाकट टोडी दोसकाट-
साबुन ते केयक कालक नोर्रिकट ओ ओ-
कोरोना बीमार तुन माटे पुडकाट-
इंगा अगा उसकवाड केंजकट दादा-
कोकिल पड्सेक आतेके-हेरे ता दवाखाना दाकट-
देशम ता लोपा बीमार फेसता आ आ...
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CORONA SONG GADCHIROLI GONDI MH RAJONTIN MANDAVI
लॉकडाउन के कारण पुणे में फंसे अनूपपुर जिले के निवासी, राशन नहीं होने से परेशान...
वसूली फाटक, पुणे (महाराष्ट्र) से टीकम बता रहे हैं वे मध्यप्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले के जमुड़ी गाँव के निवासी हैं, पुणे में मजदूरी का काम करते हैं, उनके पास राशन नहीं है और जिस कंपनी में काम करते हैं वहां से पेमेंट नहीं मिला है, 2 माह से रह रहे हैं, 2 लोग हैं, राशन नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है, लॉकडाउन के कारण कहीं जा नहीं सकते हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / अर्जुन पासवान@9372663835. (165195)
Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CHANDRABHAN MARKO CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में भोजन व्यवस्था नहीं हो पा रही है, राशन दिलाने में मदद करें
बोरिया खुर्द, कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से होरीलाल यादव बता रहे हैं, वे लॉक डाउन में फंसे हैं, मजदूरी कर घर चलाते हैं, परिवार में 5 सदस्य हैं, उन्हें खाने की दिक्कत हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे लॉकडाउन में परिवार का पालन पोषण हो सके : होरीलाल यादव@9893024058. (165099)
Posted on: Apr 18, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
13 लोगो के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की समस्या हो रही हैं...
बोदिया खुर्द, रायपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप यादव बता रहे हैं वे मजदूरी का काम करते हैं और अपने 13 साथियों के सांथ लॉक डाउन में फंसे है, उन्हें खाने की समस्या हो रही हैं, उनका कहना है उन्हें अभी तक कोई मदद नहीं मिली है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7440436879.
