धान बिक्री नहीं होने से दिक्कत होती है...मदद की अपील-

सरिया, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से महरुल बता रहे हैं, वे धान बेचने के लिये धान बिक्री केंद्र गये थे उनके धान में थोड़ा काला दाना था जिसके कारण अधिकारी उनका धान लेने से मना कर दिया जबकि उसी तरह का दूसरा धान दूसरे व्यक्ति का खरीद लिया गया इस तरह मनमानी तरीके से धान खरीदी का काम किया जा रहा है जिससे परेशानी हो रही है धान खरीदी का काम केवल कागजो पर हो रहा है, धान नहीं बिकने से किसान परेशान हैं उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@07762222103. संपर्क नंबर@ 9993891275.

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

भूमि पट्टा के लिए आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम-वेंकटापुरम, ब्लाक-अश्वापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से सरपंच मडकम साधू बता रहे हैं गाँव में लोग कई साल से रह रहे हैं लेकिन जमीन का पट्टा नहीं बना है जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है, पट्टा बनवाने के लिये निवासियों ने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये गये नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PO@9701346976. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: NARENDRA KUMAR PROBLEM TELANGANA

झागझोर दुनिया हो झागझोर दुनिया...रचना-

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार लोक कलाकार गोरख पांडे की एक रचना सुना रहे हैं :
झागझोर दुनिया हो झागझोर दुनिया-
अरे जनता के आवे पलटनिया-
हिलेले झागझोर दुनिया-
लड़ले गुलमवा, लड़ले मजलुमवा-
अरे लड़ले गरीबवा बेकमवा-
हिलेले झागझोर दुनिया...

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कान से मवाद आने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कान से मवाद आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आक के पीले पत्ते में थोड़ा सा घी को लेप कर आग में गर्म कर लें, उसके बाद उसके रस को गुनगुना रहने पर 5 बूंद कान में डालें ऐसा करने से लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क करें : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : गांव में बिजली की समस्या हल हो गयी सभी को धन्यवाद...

ग्राम-मेंढारी, ब्लाक-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवसाय जगते बता रहे हैं, उनके गांव में 3 माह से विधुत पोल लगा था लेकिन उसमे तार नहीं लगाया गया था, जिस समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के सभी मदद करने वाले श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@ 6268237415.

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEVSAI JAGATE IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »