जागा है रे जागा है, स्वाभिमान हमारा जागा है...गीत
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचयात-गोरगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
जगा है रे जगा है, स्वाभिमान हमारी जागा है-
उठो जागो आगे बढ़ो, अपने धरम संस्कृति के लिए आगे बढ़ो-
अपनी हक़ के लिए लड़ो, अपनी अधिकार के लिए लड़ो-
जगा है रे जगा है, स्वाभिमान हमारी जागा है...
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: JAGDEV PRASAD POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे बैगा आदिवासी गांव में आंगनवाड़ी भवन नही है, दूसरे के घर में आंगनवाड़ी लगाते हैं...
ग्राम-झूमर, पंचायत-आगरपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से लमनी और लसरो बाई बता रहे हैं, उनके गांव में आंगनवाड़ी भवन नही है, आंगनवाड़ी दूसरे के घर में लगाया जाता है, इसके लिए आवेदन किये, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हुई, ग्रामवासियों का कहना है सभी गांव में आंगनवाड़ी भवन है, हमारे गांव में भी बनना चाहिए, जिससे बच्चो की प्राथमिक शिक्षा हो सके, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें : सचिव@9630649595, विधायक@9522898888. संपर्क@8224974184.
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे... भक्ति गीत
ग्राम-मड़मा, पोस्ट-कृष्णानगर धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीणा यादव एक आरती सुना रही हैं :
जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे-
भक्त जनो के संकट, क्षण में दूर करे-
जो ध्यावे फल पावे, दुःखबिन से मन का-
सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का-
मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी-
तुम बिन और न दूजा, तुम बिन और न दूजा आस करूं मैं जिसकी...
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में पक्की सड़क नहीं है, पैदल चलना भी मुश्किल है, साईकिल भी फंस जाती है...
ग्राम-कुआंपानी, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गाँव के बुजुर्ग श्रवण कुमार समरथ सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के लालजी कोर्राम को बता रहे हैं हमारे गांव में रोड की समस्या है, गांव में पक्की सड़क न होने से आने जाने के समस्या होती है कीचड़ हो जाता है, वाहन फंस जाते हैं, पैदल चलने और साइकिल चलाने में भी दिक्कत होती है बीमार पड़ने पर रोगी को ले जाने में दिक्कत जाती है, इसलिए सांथी सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि उपलब्ध नंबरों पर अधिकारियो से बात कर सड़क की समस्या को हल करने में मदद करें :
CEO@9953924884. संपर्क नंबर@9406426869.
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: SARWAN KUMAR SAMARAT SONG VICTIMS REGISTER
केवड़िया खोला ऐ भोला, केवड़िया खोला...भजन गीत
ग्राम-कड़िया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया शिव भजन सुना रही हैं
केवड़िया खोला ऐ भोला, केवड़िया खोला-
तोहरो दुवरिया में खड़ा बा गुजरिया-
शिव जी के जटावा में गंगा की धारा-
जाटवा में मारा ता लहरिया, केवड़िया खोला ऐ भोला-
शिव जी के गलवा में सर्प की माला-
सर्प के मारा ता लहरिया, केवड़िया खोला ऐ भोला...

