प्यारा सा तिरंगा मेरा, भारत में महान है..देशभक्ति गीत
ग्राम-मोर्चा, ब्लॉक-नवागढ़, जिला-बेमेतेरा, छत्तीसगढ़ से कुमारी पूजा साहू एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
प्यारा सा तिरंगा मेरा, भारत में महान है-
रंग उसके तीन हैं, लहरे हवा के संग, उसमें मेरी जान है-
बुलबुल के जैसी तिरंगा है मेरी, हिरनी के जैसी उसकी शान है-
झंडाकारों ने लहराए हवाओं में, लाखों हैं देश में कुर्बानियां-
प्यारा सा तिरंगा मेरा, भारत में महान है-
रंग उसके तीन हैं, लहरे हवा के संग, उसमें मेरी जान है...
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: Pooja Sahu SONG VICTIMS REGISTER
कदम बढ़ाते जाओ जवानों कदम बढ़ाते जाओ...देशभक्ति गीत
ग्राम-गोबर्धनपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से कुमारी सुभाषो एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
कदम बढ़ाते जाओ जवानों कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम वीर सिपाही कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम भावी सैनिक कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम भावी नेता कदम बढ़ाते जाओ-
कदम बढ़ाते जाओ जवानों कदम बढ़ाते जाओ...
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: KUMARI SUBHASHO SONG VICTIMS REGISTER
चिट्ठी में है मन का प्यार, चिट्ठी में है घर का अखबार...गीत
ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उदारीरोड (झारखण्ड) से अखिलेश कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
चिट्ठी में है मन का प्यार, चिट्ठी में है घर का अखबार-
इसमें दुःख सुख की बातें हैं-
प्यार भरी इसमें सुगंध है-
कितनी ही दिन कितनी ही रातें-
तय कर आई मीलो पार-
चिट्ठी में है मन का प्यार, चिट्ठी में घर का अखबार...
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: AKHILESH KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने का घरेलू उपाय
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा उच्च रक्तचाप जिसे हाई ब्लड प्रेशर के नाम से भी जाना जाता है का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इसके लिए ब्राम्ही और अश्वगंधा का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर एक चम्मच दिन में तीन बार पानी के सांथ नियमित रूप से सेवन करने से लाभ मिल सकता है. इसके अलावा लहसुन की 3 कली लें, एक कौर भोजन में एक कली खाएं, उसके बाद तीन कौर भोजन खाएं, बाकी को उसके सांथ में खाएं, ये प्रक्रिया सुबह-शाम करें, दोनो मे से कोई भी एक प्रयोग कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@98933
SUMMARY FOR SMS27457.
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
आंदोलनो को कुचलने में सरकार तुली हुई है, समानता का अधिकार केवल कहने के लिए है...
रायपुर छत्तीसगढ़ से भगीरथी वर्मा बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस कर्मियों के परिवारो द्वारा किये जा रहे आंदोलन को पुलिसिया विद्रोह कहकर 2 पर राजद्रोह और 400 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर रही है, सरकार राज्य में किसी भी आंदोलन को कुचलने पर तुली है, वो चाहे मजदूर आंदोलन हो, किसान आंदोलन हो या पुलिस कर्मियों के परिजनों द्वारा अपनी समस्याओं को निराकरण करने का आंदोलन, आज केवल कहने के लिए समानता का अधिकार है यदि उसी अधिकार की मांग करते है तो उन्हें जेल में डाल दिया जाता है और बरख़ास्त भी करती है, इसके विपरीत बड़े नेताओं को वेतन के लिए कभी आंदोलन नही करना पड़ता...
