गोंड आदिवासी के गोटुल में सेमर के पेड़ का महत्त्व (गोंडी भाषा में)
ग्राम-वरचे, पंचायत-बैसगाँव, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आतला के साथ अंकलु पोटाई (पटेल) गोंडी भाषा में बता रहे है कि जो सेमर का पेड़ आप देख रहे है उसको युवक युवतियों द्वारा काटा जाता है उसके बाद गाँव के पटेल गायता (पुजारी) के हाथो से नेंग दस्तूर(नियम के अनुसार) करके लगाया जाता है और वैसे ही कोलांग उत्सव है जो उस परम्परा से ही जुडी हुई है| कोलांग नाचने के कुछ दिन पश्चात् युवक युवतियों द्वारा सेमर पेड़ काटा जाता है और उसको गोटुल के स्थान पर लगाया जाता है| इसमें जो छोटा पड़े दिख रहा है वो युवतियों के द्वारा लगाया गया है और जो बड़ा पेड़ लगा है वो युवको द्वारा लगाया गया है| उत्तम आतला@94049 84750.
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: ANKLU POTAI GONDI KANKER CG
ओडिग-ओडिग बारंग रोय बेलोसा बाई...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-आमाखाडा, पंचायत-कलेप्रस, तहसील-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से पार्वती और रजय एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय-
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय-
ओडिग-ओडिग बारंग रोय बेलोसा बाई-
ओडिग-ओडिग बारंग-
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय-
ओडिग-ओडिग दुकान रोय बेलोसा बाई-
ओडिग-ओडिग दुकान-
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय...
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER CG PARWATI RAJAY
हमारे वार्ड का हैण्डपम्प 4 महीने से खराब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-ताड़पतरा, थाना+पोस्ट-बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप कुमार गुर्जर बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 6 का हैण्डपम्प 4 महीने से खराब है, उसके कारण पीने के पानी की समस्या हो रही है, हैण्डपम्प में सोलर पैनल भी लगा है, लेकिन उसका एक प्लेट गिरकर टूट गया है, जिसे अस्थायी रूप से जोड़कर चलाया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने पंचायत में आवेदन किया, सचिव के पास भी बात को रखा, लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे: सचिव@9644484604, सरपंच@7610231685, PHE@9826132225. प्रदीप कुमार कुर्जर@9617620796.
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: HANDPUMP PRADEEP KUMAR GURJAR SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा...भजन गीत
ग्राम-सेमरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गायत्री यादव एक भजन गीत सुना रही हैं :
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा-
तेरी कृपा से कान्हा भक्तो की नाव चल दे-
तूफान हो या आंधी उनको तो राह मिलती-
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा-
प्रभू जिसका हाथ पकड़े कभी छूटने ना दे-
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा...
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: GAYTRI YADAV HINDI SONG SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
फूलों से नित हँसना सीखो, भौरों से नित गाना...कविता
ग्राम-सालकट्टा, पंचायत-गोंडदिनापाल, विकासखण्ड-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से फातिमा विनीता एक कविता सुना रही हैं:
फूलों से नित हँसना सीखो, भौरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित सीखो-
शीश झुकाना, सीख हवा के झोको से लो-
कोमल भाव बहाना, दूध तथा पानी से सीखो-
मिलना ओर मिलाना,सूरज की किरणों-
से सीखो जगना ओर जगाना-
लता और पेड़ो से सीखो सबको गले लगाना...

