गांव के आश्रम में बिजली नहीं लगा है, बच्चों को परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मिचनार 01, गांजोपारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण वट्टी बता रहे हैं उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है| उनके गांव में आश्रम बना वहां बिजली नहीं लगा है| वहां बच्चों को पढाई करने में बहुत दिक्कत होती है| आश्रम दो साल से बना हुआ है| लेकिन अभी तक नहीं बना है| टीचर लोग बचें पढ़ाने के लिए सौलर लगाये है| लगभग 2 घंटे तक जलता है फिर बंद हो जाता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के सम्स्य का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7587241963, CEO@8889251366.

Posted on: Jun 04, 2022. Tags: BASTAR CG LIGHT LOHANDIGUDA PROBLEM

शिक्षा है जिंदगी के आधार...गीत-

मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मुकेश राजपूत एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल है “शिक्षा है जिंदगी के आधार” | अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Jun 04, 2022. Tags: CG HINDI MUKESH RAJPUT MUNGELI SONG

सीसी रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-गरमदापाल, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से परसुराम कश्यप बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ हो जाता है| लोगों का हमेशा उसी रास्ता से आना जाना करते हैं| इसके लिए सरपंच ने आवेदन दे दिया हैं| परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर सीसी रोड बनवानें में मदद करें: संपर्क@7587335790, कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366.

Posted on: Jun 04, 2022. Tags: BASTAR CC CG GARMDAPAL LOHANDIGUDA PARSURAM KASHYAP PROBLEM ROAD

Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पैसा मिल गया है...

ग्राम पंचायत-डोकम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनुराम पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में पानी की समस्या था, गांव के ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ता था, इसके लिए सरपंच सचिव से बोले थे| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपने गांव का हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर ही हैंडपंप सुधार दिया गया था। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर-7696980155.

Posted on: Jun 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DOKAM IMPACT SONURAM POYAM STORY

समय का सदुपयोग का नाम ही जीवन है...कहानी-

सुरेश कुमार बड़वानी (मध्यप्रदेश) से एक कहानी सुना रहें है, समय का सदुपयोग के
समय का नाम ही जीवन है | हर उन्नतशील और बुद्धिमान मनुष्य की मूलभूत समय जैसे सम्पदा का भंडार भरा होते हुए भी जो विनिमय प्रधान ज्ञान तथा लोक हित को नहीं पा सकते उनसे अधिक अज्ञान किसे कह सकते है|समय अमूल्य है समय को जिसने बिना सोचे समझे खर्च दिया वह जीवन पूंजी भी यु ही गवा देता है| समय ही जीवन है,समय ही उत्कर्ष है, समय ही स्वंतन्त्रता की चढ़ दौड़ का सोपान है |समय का सदुपयोग करिए यह अमूल्य है, समय जो गीजर गया फिर न मिलेगा |आलस्य में समय गवाने वाले पूर्व बदी के द्वारा उलटे रस्ते तैयार करते है| कहते है खाली दिमाग सैतान का घर| समय ही जीवन की परिभाषा है ,क्योकि समय से ही जीवन बनता है|

Posted on: Jun 04, 2022. Tags: BADWANI MP STORY SURESH KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »