एक सच्ची घटना साझा कर रहे हैं-
उमेश कुमार निषाद जिला-महासमुद (छत्तीसगढ़) से अपनी साथ घटी एक घटना साझा कर रहे हैं, वे घर पे अकेला था तभी एक फेरीवाला घर पे आया और कुछ चीजें मांगने लगा जैसे ही मै अंदर गया उस व्यक्ति के लिए चावल लेने वह व्यक्ति चुपके से अंदर आकर मुझे कपसे से गले को दबोचा और मेरा मुहँ दबाने की कोशिश किया| मै अपने बचाव में मोबाईल को लेकर पोलिस का नंबर डायल किया तब वह व्यक्ति भाग गया| कृपया छोटे बच्चों को घर में ना छोड़े| संपर्क नंबर@7000352961.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG MAHASMUND NISAD STORY THIEF UMESH KUMAR
विकलांग प्रमाण पत्र के लिये आवेदन करते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं...
ग्राम पंचायत-भेजा, पटेल पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लुडूराम कश्यप बता रहे हैं, दीपक कश्यप माता दयावती एक विकलांग बच्चा है, जन्म से विकलांग है, उसके लिये विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिये आवेदन कर रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है आज कल बोलकर टाल दिया जा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646980301. सचिव@7648021198, सरपंच@9479224461, जनपद CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA LUDURAM KASHAYAP PENSION PROBLEM
वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं...
ग्राम पंचायत-भेजा, पटेल पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सिलदाई यादव बता रही हैं, वे मुड़ीगुड़ा पारा में रहती हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, 2 साल हो चुके हैं, उन्होंने इसके लिये शिकायत किया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती हैं| वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें:
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PENSION PROBLEM SILADAI
कई सालों से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है जीवन गुजारा करने में होती है दिक्कत...कृपया मदद करें
साली पारा, ग्राम पंचायत-हसलनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) वार्ड नम्बर 1 से बुटकी बाई बता रहे हैं उन्हें कई सालों से विधवा पेंसन नही मिल रहा है जिससे वे बहुत परेशान है| वे मजदूरी धंधे आदि करके अपना जीवन का गुजारा चला रहे हैं| वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को सूचना दिए हैं लेकिन आज तक कोई प्रभाव नही हुआ| साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने मदद करें|सचिव@9770371500, SDM@8839392611, कलेक्टर@ 9399394695, संपर्क नम्बर@6265344118.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG KONDAGANV PENSHAN PROBLEM BASTAR PROBLEM WIDOW PENSION
कई दिनों से हैंडपंप खराब है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-पर्लमेटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कहरुराम मुचाकी बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| हैंडपंप खराब हो गया है, ग्रामीणों ने नाला में चुआं बना कर पिने के लिए पानी लाते है| बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9691578807, सरपंच@7587753963, सीईओ@9406016762.


