impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद आवास योजना में नाम आ गया-
ग्राम-करिया, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) के रामकुमार सिन्हा बता रहे हैं कि वे आवास योजना के लिये आवेदन देते थे, लेकिन उनका आवास स्वीकृति नहीं हो रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में जनवरी 2018 में रिकॉर्ड किया गया था, जिसके बाद फ़रवरी 2018 में उनका आवास योजना में नाम आ गया, इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : रामकुमार सिन्हा 7999954438.
Posted on: Sep 19, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KANKER RAMKUMAR SINHA SONG VICTIMS REGISTER
अभिनंदन हम करते दिल से सीजीनेट को अभिनंदन...स्वागत गीत-
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश यादव एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
अभिनंदन हम करते दिल से सीजी नेट को अभिनंदन-
सेवा देने वाले भईया बहनो को सत-सत वंदन-
सीजीनेट ने धूम मचाई सबको सच्ची राह बताई – बड़े काम का सीजीनेट स्वर भाई पेश किया सब का सच्चाई – आज लगाये हम सब मिलकर इसके माथे में चंदन-
हर गरीब की लड़ी लड़ाई घर घर अलग जगाया ....
Posted on: Sep 18, 2019. Tags: MP RAMESH YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER
बिजली की समस्या को लेकर आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-मडमडा, थाना-पांडातरई, विकासखण्ड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झरिया बिजली की समस्या बता रहे हैं, पिछले 5 दिनों से गाँव में बिजली नहीं है, जिससे जनजीवन बहुत ही अस्तव्यस्त है, उन्होंने इसकी शिकायत बिजली विभाग को किया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो रही है, अधिकारी आज कल कर टाल दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9171883922. संपर्क नंबर@9685784766.
Posted on: Sep 18, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में 5 माह से टीकाकरण के लिये नर्स नहीं आ रही हैं, आवेदन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं...
ग्राम-डंगनी, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बृजराम गोंड बता रहे हैं, उनके गाँव में 5 माह से टीकाकरण के लिये नर्स नहीं आ रही हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चो को टीकाकरण नहीं लग रहा है, गाँव से चिकित्सालय 20 किलोमीटर दूर है, जिससे लोग वहां नहीं जा पाते, उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिये अधिकारी के पास आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सुपरवाइजर@7697781354. संपर्क नंबर@9098794688.
Posted on: Sep 17, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पहिल पहिल स्कूल गयेन...बघेली कविता-
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) रमेश प्रसाद यादव एक बघेली कविता सुना रहे हैं:
पहिल पहिल स्कूल गयेन, जब कापी मोड़ो का ना जानी-
गये पाछी बडिका लीहे, गठियाय रोटी औ पानी-
तो बईठ गयेन लाईन मा, बढ़िया पोल्थी मारे-
सरस्वती के मंदिर मा नहींन गयेन सहारे-
पंडित जी एक डंडा लीहिन, लागिन हमी पढावे-
या मेर के अक्षर बनवा, ढंग से लगिन बतावें...
