भारत का झंडा सुहाना लगता है...गीत-
ग्राम-राजापुर,जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
भारत का झंडा सुहाना लगता है-
हिन्द का बच्चा दीवाना लगता है-
इ नदी यमुना नदी गंगा नदी चम्बल-
रात दिन बहती रहे करती रहे कल कल-
नदियों का संगम सुहाना लगता है-
हिन्द का बच्चा दीवाना लगता है-
भारत का झंडा सुहाना लगता है...
Posted on: Feb 01, 2018. Tags: MANOJ KUMAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
तेदू फूल बना में...कर्मा गीत
ग्राम-भेलकच्छ, थाना-रमकोला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता पटबन्धी और सीता नेटी एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
तेदू फूल बना में तेदू फूल बना में रे – गोडे कर बिछिया गिर गले सना में रे – गोडे कर पयरि हर गिर गयले सना में रे...
Posted on: Feb 01, 2018. Tags: SITA NETI SITA PATBANDHI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड की बहुत समस्या है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथी बता रहे है कि गुही से बरपटिया 5 किलोमीटर की दूरी है जिसमें रोड बनाया गया था रोड 15 दिन भी नहीं चल पाया था और उखड़ने लगा और आज उसकी स्थिति ऐसी है वहां पर चलना मुश्किल है, यह रोड 4 साल पहले बनाया गया था इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर नया बेहतर रोड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@07775266117, सचिव@9827127200, C.E.O.@9424166557. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8959551893.
Posted on: Feb 01, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
भला नहीं करते वे जग का, जो रहते हैं मौन...रचना
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से महेश ठाकुर चकोर की एक रचना सुना रहे हैं:
भला नहीं करते वे जग का, जो रहते हैं मौन-
आगे बढ़कर पता लगाओ,लूट रहा है कौन-
लुटेरे न धर्म जानते, और जात न भाई-
बेटी के दौलत की खातिर, होते बड़े कसाई-
होते बड़े कसाई, होते बड़े कसाई-
भला नहीं करते वे जग का,जो रहते हैं मौन-
आगे बढ़कर पता लगाओ, लूट रहा है कौन...
Posted on: Feb 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हे शारदे माँ हे शारदे माँ...सरस्वती वंदना
ग्राम-गोटुलमुंडा, ब्लाक दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमन कुमार जैन पूर्व माध्यमिक शाला में पढ़ते है और वे एक सरस्वती वंदना गीत सुना रहे है:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञान तासे हमे तार दे माँ-
हम है अकेले हम है अधूरे मैया-
तेरी शरण में हमे तार दे माँ-
हे शारदे माँ हे शारदे माँ...
