स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांजित गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | मसूर दाल 100 ग्राम और 30 ग्राम अजवाईन दोनों को अलग-अलग भून लेना है| दोनों को कूटकर पीस लें| उसके बाद हल्का सेंधा नमक मिला लें| अलसी के तेल में मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें| सुबह-शाम लगातार सेवन करने से आराम हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगतराम लांजित@7389964276.

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJIT CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

कौने बरन के गजरा हो मोही निको न लागे...बघेली लोक गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्त एक बघेली लोक गीत सुना रहे हैं :
कौने बरन के गजरा हो मोही निको न लागे-
मइके के नीक लागे भईया भतिजावा-
अरे ससुरे के लहुरा देवरवा हो मोही निको न लागे-
मईके के निक लागे बाग बगीचा-
ससुरे के देखो महलिया हो मोही निको न लागे...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: MP RAMESH KUMAR GUPTA REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आँखों में होने वाली खुजली का घरेलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगत राम लांजित आँखों में होने वाली खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं| फिटकरी को पानी में घोलकर गर्म करें| उसके बाद ठण्डा कर उसे 3 बारे छाने| उसके बाद खुजली वाली आंख में रुई से उस पानी को लगायें| दिन में 5 से 6 बार इसका उपयोग करें| लाभ हो सकता है|
अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगतराम लांजित@7389964276.

Posted on: Jun 07, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJIT CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

बईठे हवे तरिया के पार, दंतेश्वरी दाई करके वो सोला श्रृंगार...देवी गीत-

ग्राम-गढ़बासला, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतुराम चक्रधारी एक देवी गीत सुना रहे हैं :
ओम जय मंगला काली भद्रकाली कपालनी-
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वः शुधा नमस्तुते-
बस्तर के दंतेश्वरी मईया, रतनपुर महामाई-
डोंगरगढ़ मा बैईठे ओ दाई, बबला मुखी बमलाई-
बईठे हवे तरिया के पार, दंतेश्वरी दाई करके वो सोला श्रृंगार...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG KANKER SANTURAM CHAKRDHARI SONG VICTIMS REGISTER

करपूर गौरम करूणावतारम...आरती-

ग्राम-मारमा, जिला-बलरामपुर रामानुज गंज (छत्तीसगढ़) से सैलेश यादव एक आरती सुना रहे हैं :
करपूर गौरम करूणावतारम-
संसार सारम भुजगेन्द्र हारम-
सदा वसंतम हृदयारविंदे-
भवम भवानी सहितं नमामि-
शिव गुरु रक्षामि-
शिव गुरु पढियाम, शिव गुरु त्राहिमाम...

Posted on: Jun 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PRAYER SAILESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »