शिक्षा से लागल सनेहिया सजन हमरा साक्षर बना द हां...साक्षरता गीत
जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार भोजपुरी भाषा में एक साक्षरता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
शिक्षा से लागल सनेहिया सजन हमरा साक्षर बना द हां-
साक्षर बना दा हमरा पढ़े-लिखे सिखा द-
चूड़ी औ लहंगा हमरा मनहूँ ना भावे-
कलम औ कॉपी मंगा द सजन हमरा साक्षर बना द ना-
गहना औ जेंवर हमरा मनहूँ ना भावे-
गुरूजी के दर्शन करा द सजन हमरा साक्षर बना द ना-
शिक्षा से लागल सनेहिया सजन हमारा साक्षर बना द हां...
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मोबाइल रेडियो पे, सुनिहा आपन बतिया...
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार मोबाइल रेडियो के प्रयोग से सम्बंधित एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
मिस कॉल करके बतिया बतइहा-
सुनी लिहा गाँव के कहानियां के-
मोबाइल रेडियो पे, सुनिहा आपन बतिया-
गीत-कहानी-चुटुकुला के हर पल तुहू बतइहा-
दादा-दादी नाना-नानी के मोबाइल रेडियो सुनइहा-
ध्यान-लगन से रिकॉर्ड करइहा गाँव के आपन कहानियाँ के-
मोबाइल रेडियो पे, सुनिहा आपन बतिया...
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
युग निर्माता हम बच्चे, कल की आशा हम बच्चे...बाल गीत
जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक बालगीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
युग निर्माता हम बच्चे, कल की आशा हम बच्चे-
चलते हैं हम शान से, डरते नहीं हैं-रुकते नहीं हैं आंधी और तूफ़ान से-
भाग्य विधाता हम बच्चे, कल की आशा हम बच्चे-
खुशियाँ ही खुशियाँ आएंगी जब हम नाचे-गाएंगे-
हमें बधाई देने को फिर परियों के दल आएंगे-
धूम-तमाशा हम बच्चे, नाचे ता थइ हम बच्चे-
जीना हमको आता है, मौन न एक पल भाता है-
चाँद-सितारों से तो अपना जन्म-जन्म का नाता है-
खीर-बतासा हम बच्चे, कल की आशा हम बच्चे-
युग निर्माता हम बच्चे, कल की आशा हम बच्चे...
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
देश की जनता भूख से मरती...कविता -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार विनय महाजन की एक रचना सुना रहे है:
देश की जनता भूख से मरती-
देखो भ्रष्ट्राचारी बेरोजगारी ठेकेदारी महँगाई की मार है-
देखो भ्रष्ट्राचारी बेरोजगारी ठेकेदारी महँगाई की मार है-
धर्म-धर्म खेलने वाले तू हमारे देश में-
बेईमानों नें डेरा डाला इन्सानों के देश में-
इन्सानों के देश में....
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, दो किलोमीटर दूर से नाले का गंदा पानी लाकर पीते हैं...
ग्राम पंचायत-तेलियापानी लेद्रा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राजेश्वरी, जीवनबाई, कुमारो बता रही है कि उनके गांव में एक भी हैण्डपम्प नही हैं, 2 किलोमीटर दूर झरिया से पानी लाकर पीते है वह भी गन्दा रहता है पानी साफ़ नही मिलता. 10-15 घर की बस्ती है हैण्डपम्प लगवाने के लिए ग्राम पंचायत और कलेक्टर के पास आवेदन भी किये लेकिन कोई नहीं सुनवाई हुआ. इसीलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है, इन नम्बरों में बात पर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सचिव@9109560519, उपसरपंच@9644741264, PHE विभाग@9893883154. संपर्क@7909508668.

