Impact: Finally we got electricity in our village, Water will also reach now...

ग्राम-नयेगवा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश्) से चरण परते बता रहे बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली नहीं थी और इसलिए उनको पानी भी पहाड़ के नीचे से लाना पड़ता था वे सभी ग्रामवासी अधिकारियों और नेताओं से अनुरोध करते थे पर कुछ नहीं होता था एक वर्ष पहले इन्होने उनके गाँव में बिजली और पानी की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया उसके बाद अधिकारी उनके गाँव में आए और काम शुरू हुआ लेकिन काम फिर रुक गया जिसके बाद उन्होंने फिर से सीजीनेट में रिकार्ड किया और अब वे साझा करना चाहते हैं कि उनके गाँव में अब बिजली लग गई और कनेक्शन चालू भी हो गया है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को बहुत धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने फोन कर अधिकारियों पर दबाव डाला। चरण@7828634263

Posted on: Mar 01, 2017. Tags: CHARAN SINGH PARTE ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER WATER

Impact: Got 3 teachers in our village middle school, very happy, thanks...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे है कि इनके गाँव सुनेहरा की माध्यमिक पाठशाला में शिक्षक नहीं थे और वे लोग अधिकारियों से अनुरोध करते करते थक गए थे गाँव के बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह बाधित हो रही थी फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर ममें एक सन्देश रिकॉर्ड किया उसके बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों पर दबाव डाला तो विद्यालय में 2 शिक्षक और एक अतिथि शिक्षक को भेजा गया है इसलिए गाँव में खुशी की लहर है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों के साथ कलेक्टर और शिक्षा विभाग के उन अधिकारियों को भी धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनके गाँव के बच्चों के भविष्य को संवारने में मदद की है. साधू सिंह लोधी@8719095669

Posted on: Mar 01, 2017. Tags: EDUCATION SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 4 माह से बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब है, अधिकारी सुन नहीं रहे है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-शिवगढ, विकासखण्ड-मनेंद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से रामसिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 5 का ट्रांसफार्मर पिछले 4 माह से ख़राब पड़ा हुआ है. गाँव के लोग मेन लाइन से बिजली तार जोड़कर अभी विद्युत जला रहे है जिससे बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है. विद्युत विभाग को इसकी सूचना बार-बार देने के बावजूद अभी तक ठीक नही किया गया है और बिजली बिल ग्रामीण जन लगातार दे रहे है, कृपया ट्रांसफार्मर लगाने में मदद करे ताकि गाँव के लोगो को सुचारू रूप से बिजली मिल सके इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| विद्युत विभाग@9926125490, उपभोक्ता फोरम बिलासपुर@07752427010. रामसिंह@8959217119

Posted on: Feb 28, 2017. Tags: Ram Singh Markaam SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: मुंह के छालों का घरेलू उपचार-

धन सिंह परते ग्राम-नैगवा रैयत, ग्राम पंचायत नन्दराम, विकासखंड- मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश )से मुंह के अंदर में होने वाले छाले को ठीक करने का घरेलू उपाय बता रहे है-वे बता रहे हैं कि मुंह में जो छाले या फोड़े होते है, भीतरी सतह पर उसको ठीक करने का उपाय मधु मक्खी का शहद होता है, शहद को मुंह में लगाने से छाले ठीक होते है,उसे दिन में तीन बार लगातार दो या तीन दिन तक लगाने से आराम मिलता है तो जिस किसी को भी मुह में छाले है,उसका प्रयोग जरुर करे ठीक होंगें-और शहद जितना पुराना होगा वह उतना ही कारगर होगा। वे कह रहे हैं गाँव-देहात के साथी यही सब घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल जानते हैं जिसको और बढ़ावा दिए जाने की ज़रुरत है. धन सिंह परते@8305930352

Posted on: Feb 28, 2017. Tags: DHAN SINGH PARTE SONG VICTIMS REGISTER

हाथी करे परेशान, हाथी मन करे परेशान...हाथी गीत

ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पाया बोल रहे हैं कि उनके घर के पास गाँव में जंगल में हाथी परेशान करता है, हम ग्रामीणों की मदद की जाए-कृपया आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए- कलेक्टर सूरजपुर@9893509012, वन विभाग के गार्ड,(दरोगा)@8889472625 और इसी विषय पर एक स्वरचित गीत सुना रहे हैं:
हाथी करे परेशान, हाथी मन करे परेशान-
हमर फुतकी में प्राण संगी हाथी करे परेशान-
नींद भर सुथी नहीं, भूख भर खाना नहीं-
हमके करथे परेशान-
हाथी करे परेशान, हाथी मन करे परेशान...

Posted on: Feb 28, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »