We have no ration cards and now can't go out for work due to lock down...
I am Sodi Chandraiah from village-Sriramnagar colony, Panchayat-Sarapaka, Mandal – Burgampahad, District – Bhadradri Kothagudem (Telangana). He says that 20 people in our family have no ration cards. And because of lock down we are not able to go for work. We are facing big food problems at our home mainly for rice and vegetables. We wish to speak to the authorities through Adivasi Swara and we are requesting for help to help us overcome our problems. Contact number@9701628562.
Posted on: Apr 27, 2020. Tags: BHADRADRI CHANDRAIAH KOTHAGUDEM PROBLEM SODI
कोरोना से बचने के लिये निर्देशों का पालन करें, गाँव में बाहर से आने वालों की जानकारी शाशन को दें-
बादाम, जिला-हजारीबाग (झारखण्ड) से गाँव के मुखिया दीपक दास बता रहे हैं उनके जिले के नयाताड़ पंचायत के खुमरडिहा गाँव में 1 और विष्णुगढ़ से 1 कोरोना मरीज पाये गये हैं, कुल 2 मरीज हैं, वहां पर इलाका सील कर दिया गया है और इलाका सेनेटाईज किया जा रहा है, वे संदेश दे रहे हैं कि सभी सरकार के दिये निर्देश का पालन करें और सुरक्षित रहें, बाहर से आने वाले किसी को गाँव, घर न आने दें, किसी के आने पर शाशन को सूचित करें : संपर्क नंबर@7250982162.
Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CORONA STORY DIPAK DAS JHARKHAND SONG VICTIMS REGISTER
खाने की व्यवस्था नहीं है, पेड़ के नीचे रहते हैं, कृपया मदद करें...
नगर पंचायत-हटगांव, जिला-नांदेड़ (महाराष्ट) से अंकुश यादव बता रहे हैं वे फरवरी माह में वहां काम करने आये थे, वे दो लोग हैं, छिंदवाडा मध्यप्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन के कारण उन्हें खाने की समस्या हो रही है, जो पैसा कमाया था वे सब ख़त्म हो चुका है, रहने की कोई व्यवस्था नहीं है पेड़ के नीचे रहते हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि भोजन की व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे जीवन जी सकें|
संपर्क नंबर@8224945833, 9420337930. (165596)
Posted on: Apr 25, 2020. Tags: ANKUSH YADAV CORONA PROBLEM MH NANDED SONG VICTIMS REGISTER
फल सब्जी दुकानदारों से एक अर्जी है हमारी...कोरोना गीत-
ग्राम-करेला टोला, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से टिकईदास धार एक गीत सुना रहे हैं:
फल सब्जी दुकानदारों से एक अर्जी है हमारी-
दुकान स्थाई हो या लगाने वाला केरी-
ग्राहक को फल सब्जी छूने न देना-
कोरोना के चलते डर लगता है कहना-
ग्राहक जो चाहे खुद ही उन्हें देना-
रुपिया लेना तो सेनेटाईज लगा के लेना-
पता नही कौन सही कौन से बीमारी-
फल सब्जी दुकानदारों से एक अर्जी है हमारी...
Posted on: Apr 23, 2020. Tags: MANDLA MP SONG TIKAIDAS DHAR VICTIMS REGISTER
छोटी उमर थी लम्बी डगर थी...रचना-
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक रचना सुना रहे हैं:
छोटी उमर थी लम्बी डगर थी-
उसकी मंजिल तय हो न पायी-
एक मासूम बच्ची, निकली थी राह में-
अपने गाँव पहुंचने की चाह में-
अपने गंतव्य तक वह पहुंच न पायी-
रास्ते में सांसो को डोरी टूट गयी-
जिंदगी उसके हांथो से छूट गयी...
