भैया-भैया सुना-सुना साहब जी...छत्तीसगढ़ी में सीजीनेट गीत
विष्णु कुमार भैना ग्राम-नेवरी नवापारा, थाना-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट के बारे में चातीसगढ़ी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं:
भैया-भैया सुना-सुना साहब जी-
देखा न कोन आये है नेवारी गांव मा-
और बतावथे सीजीनेट के बारे मा-
अरें आ गए है सीजीनेट देखा-
करा तुम शिकायत गा...
Posted on: Feb 09, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHNU KUMAR BHAINA
किसान स्वर : रासायनिक खाद से जमीन ख़राब होता है और मनुष्य को भी नुकसान होता है...
ग्राम-पालकी, पंचायत-नारायणपुर, तहसील+जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कृष्णा दुग्गा बोल रहे है कि वे किसान है और लगभग 10 खंडी धान बो लेते है और उसमे केचुआ खाद और गोबर खाद का उपयोग करते है रासायनिक खाद D.A.P. यूरिया का उपयोग नहीं करते है क्योंकि उससे जमीन ख़राब होता है और कडक भी हो जाता है और उससे जमीन को हानि पहुँचती है और मनुष्य को भी नुकसान होता है| इसलिए वो सिर्फ गोबर खाद और केचुआ खाद का ही इस्तेमाल करते है| इसलिए किसान भाइयो को सन्देश दे रहे है कि गोबर खाद और केचुआ खाद का ही इस्तेमाल करें. कन्हैयालाल केवट@8225027272.
Posted on: Feb 09, 2018. Tags: KRISHNA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : सांप और बिच्छू काटने पर जड़ से उपचार
ग्राम-बिरोल, जिला-गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से महादेव मरकाम बिच्छु और सांप काटने से किस तरह के दवा का उपयोग करते है उसके बारे में बता रहे है कि जब भी हम लोग जंगल जाते है और अचानक बिच्छू या सांप काट दे तो तत्काल व्यपार नाम का एक जड़ी होता है| उसको खोदकर तुरंत खिलाना है उससे तत्काल राहत मिल जाता है| फिर साथ-साथ ही काला मुशली को खोदकर पीसकर पिला दे उससे भी सांप का जहर और बिच्छु का जहर कम हो जाता है और काटे हुए आदमी को राहत मिल जाता है| जब भी ऐसा हो और आपको एक दो घंटे के अन्दर पता चले तो उन जड़ी बूटियों का उपयोग तुरंत करना है. भान साहू@8602007333.
Posted on: Feb 09, 2018. Tags: MAHADEAV MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
बंधो रे बंधो रे सुमत के बाना तबे आही राज गोडवाना...बंधना गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक बंधना गीत सुना रहे हैं:
बंधो रे बंधो रे सुमत के बाना-
तबे आही राज गोडवाना-
घर ले निकली कमर ला कास के-
राहब सीना ताना-
धरती मा रह के सेवा ला करबो-
धरती के करज है चुकाना...
Posted on: Feb 09, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
नदिया भी सुन्दर समुंदर भी सुंदर...लोक गीत
ग्राम-तिल्दा, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से कमलेश मंडावी अपने संगीत मंडली के सांथ एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
नदिया भी सुन्दर समुंदर भी सुंदर – सबसे प्यारी माँ हमारी भारत माँ – जमीन के ऊपर आकास भी सुंदर – जंगल भी सुंदर पहाड़ी भी सुंदर – छोटे से गाँव वो भी है सुंदर – सबसे सुंदर गाँव हमारी भारत माँ...
