भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...देशभक्ति कविता

ग्राम-बड़ेबिटिया, पंचायत-धरमपुर, ब्लॉक-कोयलीबेडा, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से एक छात्र चंदू उसेंडी एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं:
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के-
धर्म अलग हो, जाति अलग हो और अलग हो भाषाएँ-
पर्वत सागर तन-वन मरुस्थल, मैदानों से हम आए-
फौजी के वर्दी में हम सबसे पहले उनके कर्ज चुकाए-
हिंदुस्तान की जिस मिट्टी पर हम खेले खाए हैं-
जिनके कर्ज को हम चुकाना चाहते हैं-
जिसके राजकन को हम समता से अपनाये हैं-
कर्ज चुकाना है उस राजकन के अहसान के-
भारतमाता के बेटे हम चलते सीना तान के...

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: CG HINDI KANKER POEM SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पीने के पानी की समस्या है बोर से आयरन युक्त पानी और मेंढक के बच्चे निकलते है...

ग्राम पंचायत-ताड़वाईली, प्रखंड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी स्थानीय निवासी सरदू कोवाची और नडगू उइके के साथ में बात कर रहे हैं जो बता रहे है कि ग्राम ताड़वाईली के मरकाटोला स्कूल पारा के वार्ड-2 में 150 लोगों को पीने के पानी की बहुत समस्या है दो बोरिंग है जिसमे से एक बोरिंग से आयरन वाला पानी निकलता है और दूसरे बोरिंग से मेंढक के बच्चे निकलते है इसी पानी को छान कर पीना पड़ता है सरपंच और सचिव को बताने से भी नहीं सुनते, इसलिए सीजीनेट के साथियों से आपील कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में अधिक से अधिक फोन कर समस्या का हल करवाने में मदद करें: P.H.E@9425565293, स्थानीय निवासी@9479104296.

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HINDI KANKER SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे गांव की रोड बहुत खराब है बरसात के दिनों स्कूल और अस्पताल जाने में बहुत दिक्कत होती है...

ग्राम-पुसगुट्टा, पोस्ट-पानावर, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दामू गुंडरु बता रहे है कि उनके गाँव में पहुँच मार्ग बहुत ख़राब है बरसात के दिनों में स्कूल के बच्चों को स्कूल जाने में और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में बहुत दिक्कत होती है इसके लिए पंचायत में भी आवेदन किया है. ग्रामसभा और जिला कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदन दिया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे केवल आश्वासन देते हैं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके कृपया हमारी मदद करें: पंचायत सचित@9406137325, जनपद C.E.O@9753724383, कलेक्टर@9425584388. दामू गुंडरु@9424520839

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: CG DAMU GUNDRU HINDI KANKER ROAD SONG VICTIMS REGISTER

केयोडे वाडा केयोडे वाडा नुनिले वया...गोंडी गीत

कोरम नंदनी ग्राम-सुन्नामटका, तहसील-वेलपुरम, जिला-तुर्प (पूर्वी) गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से गोंडी भाषा में एक गीत सुना रही हैं:
केयोडे वाडा केयोडे वाडा केयोडे वाडा नुनिले वया-
नुनिले हयों दानि कैला नुनिले वया केयोडे वाडा नुनिले वया-
केयोडे वाडा केयोडे वाडा केयोडे वाडा नुनिले वाडा-
हड्मे जोगो दादाल नुनिले वया केयोडे वाडा केयोडे-
वाडा नुनिले वैया-
सुखडा हरुन तमुर नुनिले वैया केयोडे वाडा केयोडे-
वाडा नुनिले वया...

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: ANDHRA EAST GODAVARI GONDI KORAM NANDNI PRADESH SONG

Scholarship for students and youth in Gondi: 29th August 2018 -

छात्रवृत्ति राष्ट्रीय स्तर
1.बेगम हज़रत महल नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम फॉर माइनॉरिटीज गर्ल्स 2018-19 – 2.प्री-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर स्टूडेंट विथ डिसएबिलिटीस 2018-19-
3.मैरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप फॉर प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कोर्सेज सीएस (माइनॉरिटीज) 2018-19 –
आवेदन कैसे करें : इस स्कॉलरशिप के लिए इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । – अंतिम तिथि : 30 सितम्बर, 2018 –
आवेदन हेतु लिंक:http://www.b4s.in/CGS/MCM14
सीजीनेट स्वर पर प्रसारित होने वाली इन सभी छात्रवृत्तियों, प्रतियोगिता व फैलोशिप
से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर 852 748 4563 पर बात कर सकते हैं।

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: GONDI SANOTI KAWDE SCHOLARSHIP

« View Newer Reports

View Older Reports »