चम्पा के तेले फुले ले बालकये कलिया बनी...शादी गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक शादी गीत सुना रही है:
चम्पा के तेले फुले ले बालकये कलिया बने-
अपने बाबा के आई लडे लइता चढ़े ओके हल्दी चढ़े-
अपने दादी के आई लडे लइता चढ़े ओके हल्दी चढ़े-
चम्पा के तेले फुले ले बालकये कलिया बनी-
अपने पापा के आई लडे लइता चढ़े ओके हल्दी चढ़े-
अपने मंमी के आई लडे लइता चढ़े ओके अंग भरे-
चम्पा के तेले फुले ले बालकये कलिया बनी...
Posted on: Jul 11, 2018. Tags: ANUPPUR MP MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
पंडोपारा के हैंडपंप से लाल पानी निकलता है, 100 लोग गंदा पानी पी रहे, कृपया मदद करें...
पंडोपारा, ग्राम पंचायत-मोहली, थाना-चांदनी बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानचंद जयसवाल और नसीबर बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 7 पंडोपारा में पानी की बहुत समस्या है, लोग ढोडी से पानी पीते हैं, एक हैंडपंप है जिसका पानी उपयोग करने योग्य नही है, गांव की जनसंख्या लगभग 100 है, इस समस्या को हल करने लिए उन्होंने संबंधित कार्यालयों में आवेदन किया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : P.H.E.@9589733942, सचिव@7697868963. संपर्क@7697310801.
Posted on: Jul 11, 2018. Tags: GYANCHAND JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER WATER
इतिना महान हमर माँ मोके बड़ी प्यार करेला...नागपुरी गीत
ग्राम-किरदो, पोस्ट-बेन्दोरा, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से अनिषा बाड़ा, अदिति कुजूर, खुशन टिक्का और एकता टोप्पो नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रहे है:
इतिना महान हमर माँ मोके बड़ी प्यार करेला
मोय चिखन खन्द्त रहो तोहे खंद ले-
मोर दुःख कष्ट में तो आसू बहा ले-
बाबा कर संगे-संगे बाबा कर संगे-संगे-
आओ अबा देवता भगवान बने ला-
इतिना महान हमर माँ मोके बड़ी प्यार करेला...
Posted on: Jul 11, 2018. Tags: ADITI KUJUR ANISHA BADA KHUSHAN TIKKA NAGPURI SONG SONG VICTIMS REGISTER
Impact: We used to drink dirty water, now our problem has got solved, thanks...
ग्राम-देवान पटपर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हरी सिंह मरावी बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या थी, 25 परिवार झिरिया का पानी पीते थे, जिसमे बारिस का दूषित पानी मिल गया था, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने बहुत बार आवेदन किया थी लेकिन कोई काम नही हो रहा था, तब उन्होने अपनी समस्या को 1 महीना पहले सीजीनेट में रिकार्ड किया जिसके बाद गाँव में पानी की सुविधा हो चुकी है, इसलिए वे खुश हैं, सीजीनेट के सभी सांथियो जिन्होंने अधिकारियों को फोन किया और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई हो है| उदय मानिकपुरी@8085182856.
Posted on: Jul 11, 2018. Tags: SONG UADAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER WATER
स्वागत करेला हम तन-मन से, नैना जुड़ाए गईले दर्शन से...स्वागत गीत-
बम्हनीपारा, ग्राम-कोटराही, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता मरकाम एक स्वागत गीत सुना रही हैं :
स्वागत करेला हम तन-मन से, नैना जुड़ाए गईले दर्शन से-
कब से जोहत रहनी तोहरो डगरिया, रह न सकत मोरी थकली नजरिया-
धोई ला चरन प्रेम असुवन से, नैना जुड़ाए गईले दर्शन से-
धन भईले आज हम विद्या के मंदीरवा-
आप सब के स्नेहिया से हमरो विकसवा-
मिले ला आशीष हमे सब झन से, नैना जुड़ाए गईले दर्शन से-
