स्वास्थ्य स्वर: कमर दर्द का घरेलू उपचार
प्रयाग विहार मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी गाँधी आज हम लोगो को कमर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे है : सामग्री: सोंठ दरदरा मोटा कूट लेवे और 100 ग्राम अरण्डी या कैस्ट्रोल का तेल लीजिये. बनाने की विधि-1 चम्मच सोंठ का चूर्ण को 2 कप पानी में उबाले और आधा कप पानी बच जाये तब उसे उतारकर छानकर ठण्डा कर लेवे उसके बाद उसमे 2 चम्मच अरंडी का तेल या कैस्ट्रोल तेल मिला लेवे और सुबह खाली पेट सेवन करें दिन में एक ही बार प्रयोग करना है इससे आपके कमर दर्द में शीघ्र लाभ होगा| परहेज- गरिष्ट भोजन, तेल, मिर्च मसाला और नशा आदि का सेवन बिलकुल न करें| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Aug 01, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : डेंगू और चिकनगुनिया से बचने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हम लोगो को डेंगू, चिकन गुनिया से बचने का एक घरेलु उपचार बता रहे है एलोवेरा जिसे गवार पाठा और घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है इसको 100 ग्राम, लेकर उसके किनारे जो कांटे होते है उसे निकाल दें, ग्लोय गुरबेल का बेल ताजा 50 ग्राम लें, पपीते के पत्ते 100 ग्राम, अनार दाना 100 ग्राम सभी को साफ़ कर मिलाकर जूस बनाकर रख लें, फिर 50-50 ग्राम दिन में 4 बार सेवन करें, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, मैदा नमक का प्रयोग कम करें नशा न करें, संतुलित भोजन ग्रहण करे, गर्म पानी का प्रयोग करें, ठण्ड से बचे | संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Aug 01, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH RAIPUR CG SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : शक्तिवर्धक घरेलू उपचार -
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आज हम लोगो को शक्ति वर्धक घरेलू उपचार बता रहे है, बबूल की छाल 50 ग्राम, बबूल की गोंद 100 ग्राम, बबूल की पत्ती 100 ग्राम, जड़ 50 ग्राम, फल्ली 100 ग्राम सभी को मिलाकर चूर्ण बना लें और चूर्ण के बराबर मात्रा में मिश्री मिला लें, और एक-एक चम्मच चूर्ण सुबह खाली पेट और रात को सोते समय गुनगुने दूध के सांथ लगातार सेवन करने से शीघ्र लाभ होता है, खाने में मिर्च-मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें, अच्छी पुस्तक और अच्छी फिल्मो को देखे, पढ़े, स्वादिष्ट भोजन ग्रहण करें: एच. डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : हमारे आस पास मिलने वाले दूब घास के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय दूब घांस के औषधीय गुण बता रहे हैं, दूबा एक घास है इसे दूबी भी कहते हैं, जो कही भी आसानी से प्राप्त हो जाती है, इसे पूजा पाठ के उपयोग में भी लाया जाता है, यदि किसी के नाक के खून बह रहा हो, ये समस्या सामान्यतः गर्मी के दिनों में हो जाता है तब दूबा की पत्ती का रस एक से दो बूंद नाक में डाल दें इससे आराम मिल सकता है, यदि खाज खुजली हो गई हो, तो इसके पंचांग अर्थात जड़ सहित चावल के सांथ पीस कर लेप करने से खुजली की समस्या ठीक हो सकती है, इसके अलावा रस को तेल में मिलाकर घाव पर लगाने से घाव ठीक हो सकता है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9424759941.
Posted on: Jul 30, 2018. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बरसात के दिनो में होने वाली बीमारी काई का घरेलू उपचार-
ग्राम-सुरषा जिराक, पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय बरसात के दिनों में अक्सर होने वाली बीमारी काई (कन्दई) का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काई ऐसी बीमारी है, जो बारिश के दिनो में होती है, जिसमे पैर की उंगलियां नीचे से कट जाती है, ये हाथ में भी हो सकता है, जिससे चलने, काम करने में दिक्कत होती है, दर्द होता है, समस्या से पीड़ित व्यक्ति कड़ुआ (सरसो) का तेल और पीसी हल्दी को मिलाकर आग में पका लें और शाम को सोते समय काई वाले जगह में लगा लेवें, लगातार 3 दिन तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है : संपर्क नंबर@9009784751.
