लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने के लिये राशन नहीं है और मकान किराया देने के लिये पैसा नहीं है-
ग्राम-मलकापुरम, जिला-विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) से विक्रमा प्रसाद बता रहे हैं, वे बिहार के रहने वाले हैं, 5 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, किराये के मकान में रहते हैं, काम बंद होने से पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिससे खाने की समस्या हो रही है और मकान का किराया देने को पैसे नहीं हैं, मकान मालिक घर से निकालने के लिये बोल रहे हैं, इसलिये वे परेशान है और सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / रंजीत सिंह@8962298066, विक्रमा प्रसाद@8340346648.(165812)
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER VISAKHAPATNAM
15 लोगो के साथ फंसे हैं, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, राशन दिलाने में मदद करें-
नानी दमन, दमन दीव से प्रदीप कुमार प्रजापति बता रहे हैं कि वे रीवा जिले के रहने वाले हैं और अभी 15 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे है, वे वहां काम करने के लिये गये थे, लेकिन अभी काम बंद हो गया है, जिसके कारण पैसे नहीं मिल रहे हैं और राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8085514611. (165806)
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DAMAN AND DIU PRADIP KUMAR PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद एच डी गाँधी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अडूसा 250 ग्राम, कालमेग 250 ग्राम, गिलोय 250 ग्राम, चिरायता 250, छोटी पीपली 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, कालमेग और गिलोय को छोड़कर बाकि को भून लें, उसके बाद सभी को मिला लें, उसके बाद एक गिलास पानी में एक चम्मच चूर्ण डालकर उबालें और जब एक कप रह जाये तब गुनगुना रहने पर सेवन करें, ये प्रकृया दिन में दो बार करें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें-
ग्राम-मानिकपुर, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से धनेश्वरी आंध्रवान बता रही हैं कि उनके गाँव के भर्राटोला में पानी की समस्या है, उन्होंने इस समस्या को हल कराने के लिये कई बार आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, लोगो को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7909554802, सरपंच@8719840974, सचिव@8817839316, कलेक्टर@6266562658, CEO@9977538436.
Posted on: Apr 27, 2020. Tags: DHANESHWARI ANDHRAWAN DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
1 साल से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है...मदद की अपील-
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमार प्रभावती सिंह सांडिल्या बता रही हैं, दसमेत आयाम पति रामनाथ जिनकी उम्र 65 वर्ष है, उन्हें 1 साल से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: सरपंच@6268191613, SDM@9165493212. संपर्क नंबर / दसमेत आयाम@6268075228. रिपोर्टर / प्रभावती@9575552346. (165755)
