भारत के नौजवान, भारत के नौजवान...संघर्ष गीत

ग्राम-कुरुमगढ़, ब्लॉक-कुरुमगढ़, जिला-गुमला (झारखण्ड) से कृष्णा राम एक संघर्ष गीत सुना रहे है:
भारत के नौजवान, भारत के नौजवान
चलो सीना तान रे चलो सीना तान रे-
चाहे आवे आंधी या तूफान रे-
भारत के नौजवान, भारत के नौजवान...

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: KRISHNA RAM SONG VICTIMS REGISTER

निराश्रित हूँ पर, मेरा नाम निराश्रित पेंशन सूची में नहीं जोड़ा है, बोलने पर कोई सुनते नहीं है...

आश्रित ग्राम -झूमर, ग्राम पंचायत-आगरपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चपरासी बता रहे है कि वे निराश्रित हैं पर उनकों सरकार से मिलने वाला निराश्रित पेंशन नही मिलता है और न ही उनका नाम निराश्रित पेंशन सूची में जोड़ा गया उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को निराश्रित पेंशन सूची में नाम जुडवाने के लिए कई बार बोल चुके है तो बोलते आज जुड़ेगा कल जुड़ेगा लेकिन अभी तक नहीं जुड़ा है और न ही कोई सुनवाई हुई| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर बात कर निराश्रित पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@9630649595. सम्पर्क@8224974182.

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: CHAPRASI PENSION SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our handpump got repaired after recording message on CGnet, thanks...

ग्राम पंचायत-आमाडांड, ब्लाक-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से लालबहादुर सिंह बता रहे हैं, मोहल्ला नवापारा वार्ड क्रमांक 6 में करीब डेढ़ महीने से 2 हैंडपंप खराब थे, जिसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत, PHE विभाग में आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया जिसके बाद कर्मचारी एक हैंडपंप बना दिए हैं, एक नही बना है, लेकिन लोगो पानी की सुविधा हो गई है वे खुश हैं, इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से मोहल्ले का खराब हैंडपंप बन गया है | पतराज मरकाम @8085693745.

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: HANDPUMP PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER WATER

रोपा के तो रोपालो सिकी सारी दाना...सादरी गीत

आश्रित ग्राम-किरतोटोली, ग्राम पंचायत-बेन्दोरा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से सुभाष भगत एक सादरी भाषा में गीत सुना रहे है:
रोपा के तो रोपालो सिकी सारी दाना-
असो कर बरीखा बड़ा बगा गादी-
ताय तो राजा बउराले ये-
सावन बान्दो सिकरो खले-
ताय तो राजा बउराले ये-
रोपा के तो रोपलो सिकी सारी दाना...

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: SONG SUBHASH BHAGAT VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का हैण्डपम्प 15 दिन से ख़राब है, नदी का दूषित पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं...

यादव पारा, ग्राम-जनगी, पोस्ट-रामगढ़, तहसील+ब्लाक-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे है, कि उनके गांव के यादव पारा वार्ड क्रमांक 8 में 15 दिन से हैंडपंप ख़राब है, और गाँव के लोग नदी, नाले और गड्ढे का दूषित पानी पीकर बीमार पड रहे हैं, उन्होंने समस्या के निराकरण के PHE विभाग में आवेदन दिया, लेकिन अधिकारी आज-कल करके काम को टाल दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : P.H.E विभाग@9993786817. संपर्क@9165957842.

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: ANAND PRASAD YADAV HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »