Impact: Oraon adivasi colony in our village got road after CGnet report...
बाबूलाल नेटी, ग्राम-ताराडांड (उरावटोला) जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से बोल रहे है कि उनके गाँव के उराव टोला में जनसँख्या लगभग 400 है लेकिन वहां रोड नहीं होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे और गाँव के लोगो को भी बाजार आने जाने में बहुत समस्या हो रही थी उसके लिए उन्होंने कई बार कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के पास आवेदन भी दिए थे फिर भी कोई सुन नहीं रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर जनपत्रकारिता के माध्यम से एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो वहां सीसी रोड बन गया है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी समस्या को हल करवाने अधिकारियों को फ़ोन किया। बाबूलाल नेटी@7898022088.
Posted on: Feb 19, 2018. Tags: BABULAL NETI ROAD SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय जिला मंडला के यार...लोक गीत
बंद्रबारी, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, पोस्ट-मंगली, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंह पर्ते एक गीत सुना राहे हैं :
हाय रे हाय जिला मंडला के यार-
कहा निकल गय हाय राजा जिला मंडला के रे-
खिला पथरा और ईटा गिरथे तोर महल मा-
तोला पुकारों राजा तोला पुकारों राजा-
हाय रे हाय मंडला के राजा यार-
महल रोवए दरबार रोवए रोवथे जंगल झाड़ी...
Posted on: Feb 19, 2018. Tags: SONG TRILOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER
हमर कतका सुन्दर गांव जैसे लक्ष्मी जी के पांव...छत्तीसगढ़ी कविता
ग्राम-मेंडारी, पोस्ट-करमडीहा, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-बसंतपुर,जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से कक्षा 6 के छात्र रामसजीवन एक कविता सुना रहे हैं :
हमर कतका सुन्दर गांव जैसे लक्ष्मी जी के पांव-
घर उज्जर लीपे पोते जेला देख हवेली रोथे-
सुघर चिकनाई भूमि है चाहे भात परोस ले गुईंया-
अंगना माँ तुलसी के घरुआ कोठा मा बैला घरुआ-
लट्ठा माँ कोल्बहरी जा बोथन साग तरकारी-
ये हा अंनपूर्णा के ठाठ...
Posted on: Feb 19, 2018. Tags: RAMSAJIWAN SONG VICTIMS REGISTER
धनुष को जा के घर तोडा जनक की राजधानी में...रामचरित मानस गीत
जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) ब्लाक-प्रतापपुर, ग्राम+पंचायत-पलढा, से राकेश कुमार यादव रामचरित मानस का गीत सुना रहे हैं:
धनुष को जा के घर तोडा जनक की राजधानी में-
राम की महिमा सबको प्यारी-
है महिमा तेरी जग मनमाही-
बंदहू सीता राम दुलारे-
चरणों में रघु पद तेरे सवारे...
Posted on: Feb 19, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
ऐ दे एगा सुहाना बोले रामे-रामे...सुहा गीत
जल जंगल जमीन के अधिकारों को लेकर सम्मलेन में इकट्ठा हुए लोगों में से-ग्राम-बिन्झार, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से मानवती एक सुहा गीत सुना रही हैं:
ऐ दे एगा सुहाना बोले रामे-रामे-
सुआना बोले रामे-रामे गा सुहाना बोले-
तय सुआ पानी के आधार-
सुआना बोले रामे-रामे-
झिल-मिल तलवा करे-
तलवा ऊपर खम्हा गडावे-
खम्हा ऊपर ताई पिटावे-
झिटका-झिटका के ऊपर नार-
नार ऊपर डोहडी-डोहडी ऊपर फूल-
फूल ऊपर पिंजडा-पिंजडा ऊपर सुहा-
सुआना बोले रामे-रामे...
