हमारे गाँव के आसपास के नदी नालो में पुल नहीं है, अधिकारी सिर्फ वोट मांगने के समय ही आते है...

ग्राम-अगलगोटा, पोस्ट-चाँदपुर, तहसील-कट्टीवाडा, जिला-अलीराजपुर (म.प्र.) से भुवन मचनिया बता रहे है कि उनके गाँव के चारो तरफ नदी नाले है और उन नालो में पुल नहीं है उसके कारण बारिश के समय बहुत समस्या होती है गाँव के लोग और बैल बकरियां सब परेशान हो जाते है| अधिकारी लोग चुनाव के समय आते है और गाँव वालो को क्या समस्या है पूछते है और गाँव के लोग समस्या बताते है तो करवा देंगे बोलते है और चुनाव होने के बाद वहां पर जाकर भी नहीं देखते है| लेकिन आज तक पुल बना है न ढंग से रोड बना है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इस नम्बर में बात कर पुल बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@84358300040, भुवन मचनिया@9630306406.

Posted on: Feb 19, 2018. Tags: BHUVAN MACHANIYA SONG VICTIMS REGISTER

अरे जिन्दगी के पहला करम है पढ़ाई...शिक्षा गीत

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटेया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक शिक्षा गीत सुना रहे है:
अरे जिन्दगी के पहला करम है पढ़ाई-
यही से जिन्दगी सवरते रे भाई-
शिक्षा के महिमा ला कैसे बताई-
जा नोनी बाई संगे पढ़े-
जिन्दगी ला अपन गढ लेवे ओ-
गांव-गांव गली-गली कुर्सी आंगनवाडी-
अरे मैडम मन पढ़ावत तहा पहीर सुघर साड़ी...

Posted on: Feb 19, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमसे पुछेला चूड़ी कंगनवा, कब ले सजनवा की...भोजपुरी गीत

सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक भोजपुरी गीत सुना रहे है:
हमसे पुछेला चूड़ी कंगनवा कब ले सजनवा की-
मनवा लागत नहीं के मनवा लागत नहीं के-
दम तोडेला दिल के सपनवा-
झर-झर बहे नयनवा की-
चिट्टी न पाठी भेजेला-
जब से गईला परदेश वो-
कौन कारणवा सजना-
तू बुललवा अपना देश वो-
गजरा सुखल गजरा टूटल-
कट बहिल सुखी तनवा-
की मनवा लागत नहीं के...

Posted on: Feb 19, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

वनोत्पाद का बाज़ार में सही दाम न मिलने पर उसको खरीदकर गोदाम में रखा जाए तो अच्छा होगा...

छत्तीसगढ़ के जिला-कांकेर ब्लाक-दुर्गुकोंदल, पंचायत-तराई घोटिया से बाबूलाल नेटी के साथ जगदेव नरोटी बता रहे हैं कि उनके गाँव के लोग जंगल पर निर्भर रहते हैं यहाँ किसी प्रकार का व्यवसाय का साधन नही है जिससे लोगों का दैनिक खर्च चल सके. एक साल में एक ही फसल लेते हैं और बाकि का जंगल पर आश्रित हैं. उनके जंगल में तेंदू, चार, भेलवा, आंवला, सरई, लाख, हर्रा, महुआ, बहेड़ा, चरोटा,आदि पाए जाते है इनको बाजार में बेचते हैं पर उचित दाम नही मिल पाती है जिससे वे असंतुष्ट रहते हैं पर आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु बेचना ही पड़ता है अगर किसी प्रकार का गोदाम कही स्थित कर दिया जाए तो वहां वे अपना सामान उचित दाम पर बेच सके तो अच्छा होगा: जगदेव नरोटी@9420937595.

Posted on: Feb 19, 2018. Tags: JAGDEV NAROTI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले के आंगनवाड़ी में हैण्डपम्प नहीं है, बच्चे भी 150 मीटर दूर नाले का गंदा पानी पीते हैं...

वार्ड क्रमांक 12, ग्राम-नरोला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाथ, रामलाल, सोनावती, कौशलिया बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में एक आंगनवाडी चार साल से बना है लेकिन वहां पर हैण्डपम्प नहीं है उसके कारण बच्चे लोग भी परेशान रहते है पानी के लिए आंगनवाडी के बच्चो को डेढ़ सौ मीटर दूर पानी पीने के लिए नाला में जाना पड़ता है गाँव वालो का कहना है कि हैण्डपम्प की सुविधा होती तो अच्छा होता और आंगनवाडी के बच्चो को भी पानी पीने में सुविधा होती| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों मदद की मांग कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9425934247, कलेक्टर@07775266117. अधिक जानकारी लिए संपर्क@8120818797.

Posted on: Feb 19, 2018. Tags: HARINATH RAMLAL SONAVATI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »