Impact: Don't need to live in dark anymore, Now we get regular electricity...
ग्राम-खेड़ेबा, तहसील-देसाईगंज, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से फिरोज पठान बता रहे है उनके गाँव की बिजली रोज कभी 18 घंटे, तो कभी 15 घंटे, तो कभी 12 घंटे बंद रहती थी उसके कारण गाँव के लोगो को अँधेरे में रहना पड़ता था और स्कूल के बच्चो को भी पढने लिखने में बहुत समस्या होती थी तो उन्होंने उस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने जब अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो वह समस्या अब हल हो गई है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी समस्या को हल करवाने अधिकारियों को फ़ोन किया, अब उनको अँधेरे में नहीं रहना पड़ता है. फिरोज पठान@9765978070.
Posted on: Feb 20, 2018. Tags: ELECTRICITY FIROJ PATHAN SONG VICTIMS REGISTER
चल तो गुईया रे आमा बगीचा...गीत
शासकीय माध्यमिक विद्यालय गोटुलमुंडा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमन कुमार जैन एक गीत सुना रहे हैं
चल तो गुईया रे आमा बगीचा-
झुलवा झुलब रे, झुलवा झुलब रे-
चल तो गुईया रे आमा बगीचा...
Posted on: Feb 20, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : भुई आंवला से पीलिया का उपचार
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी आज पीलिया के उपचार बता रहे है, भुई आंवला का पौधा होता है उसकी पत्तियां इमली की पत्ती और आंवला की पत्ती जैसी होती है और उसमे छोटे-छोटे आंवला जैसे फल लगते है और ये बारिश के मौसम से लेकर ठंडी के मौसम तक रहते है इसका पंचांग फल फूल पत्ती जड़ तना सबको मिलाकर के साफ धो लेवे और उसको सुखा लेवे और पीसकर चूर्ण बना लेवे और चूर्ण के एक गिलास दूध में एक चम्मच डालकर उबाल ले और सुबह खाली पेट ठंडा होने पर बिना मीठा मिलाकर सादा नित सेवन करें उससे एक सप्ताह में पीलिया ठीक हो सकता है| परहेज मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ट भोजन का उपयोग न करें. एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 20, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
मेरी तरह सभी आदिवासी बेरोज़गार युवक-युवती स्वयं कुछ काम सीख कर आत्मनिर्भर हो सकते है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा हाट कोंदल, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में है वहां से महेश कुमार ठाकुर बता रहे हैं | वे साल्हे ब्लाक भानुप्रतापपुर के रहने वाले हैं | और एक छोटा सा दुकान खोलकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन के लिए रोजगार कर रहे हैं | अपने कम्प्युटर के दुकान में वे वीडियो मिक्सिंग, पासपोर्ट फोटो निकालने जैसे कई काम करते हैं |दुकान किराये पे लिया गया है | दिनभर में 200 से 300 तक कमा लेते है | अपने इस व्यवसाय से बहुत खुश हैं और उन युवाओं को जो बेरोज़गार संदेश दे रहे हैं कि मेरी तरह सभी स्वयं कुछ काम सीख कर आत्मनिर्भर हो सकते है | स्वरोजगार कर सकते हैं |बाबूलाल नेटी@7898355122.
Posted on: Feb 19, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
मेरा दो साल पहले का सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है शिकायत करने पर भी मदद नहीं कर रहे है...
आवास पारा, ग्राम-पुटपुटा, पंचायत-पुटपुटा तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से इतवारी बैगा बता रहे है कि खेत का सूखा राहत का पैसा अभी तक नहीं मिला है जबकि गाँव के पूरे लोगो मिल चुका है पटवारी आकर लिखकर ले गया है लेकिन दो साल हो गया है अभी तक नहीं मिला है पटवारी को पूछते है तो कहते है कि अभी तक आपका पैसा नहीं डला है खाते में पैसे नहीं है अभी डाल दूंगा बोल बोलकर गुमराह कर रहे है जबकि गाँव सब लोगो का चेक आया लेकिन उनका नाम का चेक नहीं आया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वालो साथियो से मदद मांग कर रहे है कि दिए हुए नम्बर में बात कर उनका सुखा राहत का पैसा दिलवाने में मदद करें: तहसीलदार@7722870906, संपर्क मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
