गीत गा रहे हैं आज हम मंजिलो को ढूंढते हुये...गीत-

जिला-कोडागांव (छत्तीसगढ़) से ऊमा ध्रुव एक गीत सुना रही है :
गीत गा रहे हैं आज हम मंजिलो को ढूंढते हुये-
आ गये यहाँ जवां कदम मंजिलो को ढूंढते हुये-
दो दिलो में ये उमंग है, दो जंवा नया बसायेंगे-
जिंदगी को तोड़ आज से दोस्तो को हम सिखायेंगे-
फूल दो नया खिलायेंगे ताजगी को ढूंढते हुये-
कोढ की तरह दहेज है आज देश के समाज में-
है तबाह आज आदमी लूट पाट के समाज में...

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: CG KONDAGAON SONG UMA DHRUV VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद मजदूरी का भुगतान हो गया है-

ग्राम पंचायत-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| शत्रु नायक ने रोजगार गांरटी योजना में कार्य किया था| जिसका एक साल से मजदूरी भुगतान नहीं हुआ था| तब इस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बात सीजीनेट सुनने वालें साथियों और संबंधित अधिकारियों के मदद से उनकी समस्या हल हो गयी है| मजदूरी का भुगतान हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

नानो वयनानो कल्लो निन्ना केल्लायो ...गोंडी गीत-

ग्राम-चिन्तलापाडु, पंचायत-रेगला, तहसील-करकागूडम, जिला-भद्राद्री कोठागुडम
(तेलंगाना) से इरपा लक्ष्मी, पूनेम पूजा गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
नानो वयनानो केल्लो निन्ना केल्लायो-
नानो वयनानो केल्लो निन्ना केल्लायो – नानो वयनानो निम्मला वय्या नानोयो – नानो वयनानो वय्या-
नानो ननोयो भूमि बाता दोरोको वय-
नानो वयनानो भूमि बाता दोरोको यो...

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GONDI NARENDRA SONG TELANGANA

रंग से सजी तितली रानी...कविता-

ग्राम-बेलर, विकासखण्ड-लोहंदिगुडा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से अनामिका कश्यप और सुशीला कश्यप एक कविता सुना रहे हैं :
रंग से सजी तितली रानी-
अपना नाम बताती जाओ-
मै भी आऊँ मिलने कभी-
अपना पता देती जाओ...

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में बिजली के लिए आवेदन करते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं...मदद की अपील-

ग्राम-एर्रगुनट, पंचायत-उप्पुसाका, तहसील-पिनपाका, जिला-भद्राद्री कोठागुडम (तेलंगाना) से बडिसा चंदु बता रहे हैं| वे 20 सालों से रह रहे हैं| लेकिन गाँव में बिजली नहीं है| जिसके कारण बहुत परेशानी होती है| समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिया| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है|इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9553349285, PO@9490157005. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »