पढो लिखोगे तो आगे बढोगे, सितारो से ऊँचा तुम्हारा होगा नाम...साक्षरता गीत-
सोनाटोली ग्राम पंचायत-बरवेनगर, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से तिरिसा खाल्को एक साक्षरता गीत सुना रही है :
पढो लिखोगे तो आगे बढोगे, सितारो से ऊँचा तुम्हारा होगा नाम-
पढो लिखोगे तो आगे बढोगे, सितारो से ऊँचा हमारा होगा नाम-
छुट्टी मिले तो खिलौने से खेलो, फिर जल्दी अपने किताबो को ले लो-
छुट्टी मिले तो कर काम में मिलो, फिर जल्दी अपने किताबो को ले लो-
पढो लिखोगे तो आगे बढोगे, सितारो से ऊँचा तुम्हारा होगा नाम...
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: SONG TIRISA KHALKHO VICTIMS REGISTER
घर घर शौचालय बनेगा कहते हैं पर मुझ बुजुर्ग को अब भी शौच के लिए जंगल जाना पड़ता है...
ग्राम पंचायत-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवकुमार बता रहे हैं कि उनके घर में अभी तक शौचालय नही बना है, वे जंगल जाकर शौच करते हैं, उन्होने इसके लिए सरपंच के पास अपनी बात को रखा था, लेकिन इस पर कोई कारवाही नही हुई, स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय बनाने की योजना है लेकिन अभी तक उनके घर में शौचालय नही, इसलिए सीजीनेट के सांथियो से अपील करा रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सचिव@4754531649, कलेक्टर@9425253580.
सम्पर्क नंबर@9669654706.
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: SHIV KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
ये सरकारी खेत भईया आरा डोला घास रे... खेती रोपा गीत
ग्राम पंचायत-जनावल, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से पूणिमा देवी, स्वाति देवी और पार्वती एक रोपा गीत सुना रहे है:
ये सरकारी खेत भईया आरा डोला घास रे-
जाऊने देखो ताऊने बनिहार-
हायरे हाय जाऊने देखो ताऊने बनिहार-
बेरी जो उगी गयेल चंदर मुनि डूबी गयेल-
नापे लागल राई चुनी धान हायरे हाय-
राई चुनी नान भईया राइ छाई बेल रे-
चूल्हा के लुथी पीठे पारी गएल...
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: POORNIMA DEVI SONG SWATI DEVI VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : जामुन के औषधीय गुण
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार यादव एक महत्वपूर्ण औषधि के बारे में बता रहे हैं: जामुन : यह काले रंग का छोटे-छोटे फल होता है जो अक्सर गर्मियों के मौसम में पकता और फलता है यह स्वाद में मीठा होता है, इसे जिनको डायविटीज, शुगर, पेट में दर्द, भूख न लगना, पेचिस जैसे बीमारियों के मरीजों को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है. इसका सेवन स्वस्थ लोग भी कर सकते हैं, इनको समय-समय पर निरंतर सेवन करने से अत्यंत लाभकारी होता है. ये फल या औषधि हमारे चारों आस-पास ही पाया जाता है जिसका अक्सर ग्रामीण इलाकों में कोई शुल्क नही लगता है: सम्पर्क@7697448583.
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: FOOD HEALTH HINDI JAGDISH KUMAR YADAV SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
जय भवानी जय भवानी जय भवानी...गीत
ग्राम-बिहारपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकुन्दलाल जयसवाल एक गीत सुना रहे है:
जय भवानी, जय भवानी, जय भवानी-
हर-हर महादेव हर-हर महादेव-
पापियों के नाश को धर्म के प्रकाश को-
राम जी की सेना चली-
श्री राम जी की सेना चली-
पापियाना अन्नाचार में घोर अंधकार में-
एक नई ज्योति जली, एक नई ज्योति जली...

