बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया रे पानी...बारिश गीत -
आश्रित ग्राम -तिगावल, पंचातय-मालम, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से प्रभुप्रकाश लकड़ा एक बारिश गीत सुना रहे हैं:
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया रे पानी-
कबिलम करे बरिसो रे कारी बदरिया पानी-
मोरा लागे मोरा लागे बन्दरे कोड़ा मोरा लागे
कबिलम करे बरिसो रे कारी बदरिया पानी-
मोरा लागे मोरा लागे बन्दरे कोड़ा मोरा लागे
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया ग्राम रे पानी...
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: PRABHU PRAKASH LAKDA SONG VICTIMS REGISTER
निम आकिग बेलोतिग,निम आकिग बेलोतिग हेलो...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-मरकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रानो वड्डे और नीलावती वड्डे एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
रे लोयो रे रे रेला रे रे लोयो रे रे रेला-
निम आकिग बेलोतिग,निम आकिग बेलोतिग हेलो-
डिंडा राजू राजू रोय डिंडा राजू रोय हेलो-
इदे राजू आवा रोय, इदे राजू आवा रोय हेलो-
बेकेन दायना आतेक रोय,बेकेन दायना आतेक रोय हेलो-
ऐन्द दायना आतेक रोय,ऐन्द दायना आतेक रोय हेलो...
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: GONDI GONDI SONG NILAWVATI WADDE RANO WADDE
हैंडपंप खराब होने से हम लोग नदी का गंदा पानी पीकर बीमार पड रहे हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम- कुटीझरिया, पंचायत-पकनी, पोस्ट-डिजावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से
रामविलास बता रहे हैं, उनके गांव के वार्ड क्रमांक 13 में हैंडपंप लगा है, लेकिन जब से लगाया गया है पानी निकला ही नही, लोग नदी और ढोढी का पानी पीते है, जिससे बीमार पड जाते हैं, करीब 22 घर के लोग जूझ रहे हैं, इसके लिए उन्होंने सरपंच के पास आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : सरपंच@8717929426, सचिव@9617563047, CEO@9165689008, PHE@7697747447. संपर्क नंबर@7747087379.
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: RAJKUMAR RAMVILAS SHIVMANGAL SONG VICTIMS REGISTER
ओरून लोतुन नावा हेलो जाम रोले रोले...गोंडी गीत
ग्राम-मरकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रानो वड्डे और नीलावती वड्डे एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत के माध्यम से बता रहे है कि लड़की जिस घर में पैदा होती है उस घर से जब शादी होकर जाती है तो घर को छोड़कर चली जाती है| अगर घर में शादी कर लेती तो क्या होता?
रे रे लोयो रेला रेला रे रे रेला रेला-
ओरून लोतुन नावा हेलो जाम रोले रोले-
ताने विड्च दायना हेलो जाम रोले रोले-
झर्मे माले लोतुन हेलो जाम रोले रोले-
लोने मंदडा ओरस्ला हेलो जाम ओरले रोले-
रे रे लोयो रेला रेला रे रे रेला रेला...
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: GONDI GONDI SONG NILAVATI WADDE RANO WADDE
बरसात में सोलर प्लेट में वोल्टेज नहीं मिलता है, गंदा पानी पीकर हम लोग बीमार पड़ रहे हैं...
बंगाली केम्प, ग्राम पंचायत-भांसी, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रीना अधिकारी बता रही है कि उनके गांव में सोलर प्लेट लगा है लेकिन 3 की जगह 2 ही लगा है, जिससे बरसात के दिनों में वोल्टेज नही मिलने से बोरिंग का पानी नही निकल पाता है लोग नदी-नाले के पानी लाकर पीते हैं जिससे बीमार भी पड़ते हैं, उन्होंने कई बार आवेदन दिए हैं पर आज तक कोई सुनवाई नही रही है, तो साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदत की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में अधिक बात कर मदद करें: सरपंच@7389350757, सचिव@9407701463, C.E.O. @7587139799. संपर्क नम्बर@9752205080.

