Impact : गाँव में हैण्डपंप लग जाने से निवासी खुश हैं और आभार प्रकट कर रहे हैं-
वार्ड 01, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया जानकारी दे रहे हैं कि हमारे वार्ड नंबर 1 में पानी कि समस्या थी, जहां पर 35 लोगों की आबादी है, पानी की समस्या के लिये कई बार ग्राम सभा में आवेदन दिया गया लेकिन पानी की समस्या को लेकर कोई कार्यवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके बाद गाँव में हैण्डपंप लग गया है, इसलिये मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को आभार प्रकट कर रहे हैं : संपर्क नंबर@7723072470.
Posted on: May 13, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact:15-20 लोग है लॉकडाउन के कारण काम बंद है खाने में समस्या थी, अब खाना मिल गया है...
रूपचंद्र गोराई और मानिक गोराई बता रहे है कि वे लोग ग्राम भिलाईपूरी जिला पूर्वी पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले है वे लोग लॉकडाउन के कारण उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर छत्तीसगढ़ में फंसे है उनके पास खाने को राशन नहीं है | उनके पास पैसे भी नहीं है | किराया के रूम में रहते है रूम मालिक भी किराया के लिए परेशान करते है | काम बंद है | 15-20 लोग है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया था| अपील करने के कुछ दिन बाद समस्या का समाधान हो गया है इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|सम्पर्क नम्बर@ 8109126424.
Posted on: May 11, 2020. Tags: (CG) CORONA IMPACT STORY Raipur SONG VICTIMS REGISTER
Impact : चेन्नई, तमिलनाडु में लॉकडाउन में फंसे हुए हैं पर भोजन की समस्या हल हुई, धन्यवाद ...
सेंट्रल रेलवे स्टेसन, चेन्नई, तमिलनाडु से शुशील कुमार बता रहे हैं वे डिंडौरी जिला मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं, वे तीन लोग हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, काम करने के लिये वहां गये थे, उनका कहना है कि उन्हें भोजन की समस्या हो रही थी, उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर बात किया किया लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली तब सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7582857060.
Posted on: May 11, 2020. Tags: CHENNAI CORONA IMPACT STORY SHUSHIL KUMAR SONG TAMIL NADU VICTIMS REGISTER
Impact: राशन नहीं थी लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही थी, अब मिल गया है...
रंजू देवी बता रही है कि वे बिहार की रहने वाली है, काम करने को सेक्टर 87 फेस 2 गली नम्बर 5 नयागाँव नोएडा में आये थे लॉकडाउन के कारण फंस गए है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं था उनका 6 लोगो का परिवार है | खाने की बहुत समस्या हो रही थी | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें मदद मिल गई अब वे खुश हैं और सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@8595263853.
Posted on: May 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM IMPACT STORY MH SONG VICTIMS REGISTER
Impact : काम बंद होने से खाने की समस्या थी जो हल हो चुकी है-
वागोली, पुणे (महाराष्ट्र) से प्रेमा देवी बता रहे हैं कि वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 5 सदस्य हैं, उत्तर प्रदेश राज्य के फतेपुर जिले के रहने वाली हैं, मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण खाने, रहने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उनके समस्या का समाधान हो गया है अब वे खुश हैं और सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8552049401.
