वो आल्ले नानो केला वो नानो ली दा नानो माया...गोंडी गीत-
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, (पटेलपारा) ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमडू एक गोंडी गीत सुना रहे है:
वो आल्ले नानो केला वो नानो ली दा नानो माया-
वो नानो ली नीमा वेया नानो लिया-
इस गोंडी गीत को ककसाड़ मेला गर्मी के समय गांव के लोग एक जगह इकट्ठा होकर नाच गान करते हैं।
Posted on: Sep 01, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI SOMARU SONG
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं लगा हैं लोग खेतो का पानी पीते हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-बड़ेबोदेनार,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतु बता रहे हैं,कि उनके मोहल्ले में 25 घरो की बस्ती हैं|वहां हैंडपंप नहीं लगा हैं,लोग अपने खेत से पानी लेकर जाते हैं|गर्मी के दिनों में पर्याप्त पानी नहीं मिलता हैं,और बरसात के दिनों में पानी गन्दा हो जाता हैं|इसके लिए संबंधित विभाग को शिकायत किये एक साल से अधिक समय हो गया हैं|पर अभी तक हैंडपंप नही लगा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं|कि दिए गए नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में मदद करे|सरपंच@9406483354. सीईओ@9406016762. सचिव@9407645401. संपर्क नम्बर@7587708124. कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: AAYTU BASTANAR BASTAR CG WATER PROBLEM
गैस टंकी नहीं मिलने के करण बहुत दिक्कत हो रही हैं कृपया मदद करें...
ग्राम-कुंमली,ब्लाक-लोहांडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रभुनाग ठाकुर बता रहे हैं,कि उन्हें सरकारी योजना के अंतर्गत गैस टंकी नहीं मिली है| गाँव के बाकी सभी घरों में है| गैस टंकी नहीं होने के करण घर वालों को लकड़ी के लिए जंगल जाना पड़ता हैं,बरसात के दिनों में जंगल नहीं जा सकते | इसके लिए ग्राम पंचायत में भी बता चुके हैं,पर कोई ध्यान नहीं देता है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं |संपर्क नंबर@9479157295. सीईओ@8889251366. कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: BASTAR CG GAS TANK LOHANDIGUDA PRABHUNAG THAKUR PROBLEM
हमारे गाँव में रोड नहीं बना हैं बीमारी होने से हॉस्पिटल ले जाने में परेशानी होती हैं क्योकि गाँव
ग्राम-कमारकोसरा,ब्लॉक-बस्तानार्,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतु राम पोयाम बता रहे हैं,की डोंगरपारा से पटेलपारा तक रोड नहीं बना हैं|कम से कम तीन किमी.दूर का होगा वहां रोड नहीं बनने के करण उनको बहुत दिक्कत होती हैं|गाँव से हॉस्पिटल ले जाने में परेशान होना पड़ता हैं|क्योकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस नहीं जा पाती है और बरसात के दिनों में दिक्कत होती हैं,उस रस्ते से हजारो लोग आते जाते रहते हैं|इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं|पर कार्यवाही नही हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में मदद करे|सरपंच@9691366962. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. सचिव@7648096713.
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: AAYTURAM POYAM BASTANAR BASTAR CG ROAD PROBLEM
दो साल हो गया आज तक मजदूरी भुकतान नही हुआ है, कृप्या मदद करें-
धनुराम बाकड़े, ग्राम पंचायत-डूनडरीपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे है, मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्होंने 25 दिन काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है, दो साल हो गया| गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रही हैं, दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9407934668, कलेक्टर@8488956694, सीईओ@8959393222.
