जम्पा के जमती फहारे पाके ली...गीत-

ग्राम पंचायत-धूमाडांड भगतपरा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक गंगा दशहरा गीत सुना रहे हैं :
जम्पा के जमती फहारे पाके ली-
प्रभू मिरोमा-
गंगा माई लहर देहे रे-
जम्मो सीजीनेट सुनईया मन-
अपन आदिवासी परंपरा ददरिया उधवा ला-
गावा सीजीनेट हर तोर लेहे रोजीना संदेश रिकॉर्ड करा मिरुमा...

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

नैना जुडाई गईला दर्शन से...गीत-

ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पानपति मरावी एक गीत सुना रही हैं:
फूल बनकर मुस्कुराना हम जनाते हैं-
मुस्कुरा के गम भुलाना हम जानते हैं-
मिल जुलकर लोग खुश हैं तो क्या हुआ-
बिना मिले रिश्ते निभाना हम जानते हैं-
स्वागत करेला हम तन मन से-
नैना जुडाई गईला दर्शन से...

Posted on: Jul 19, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PANPATI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट साथियों के मदद से शौचालय बन गया...

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमपत मरावी बता रहे हैं| उनका शौचालय का समस्या था| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे| तब उन्होंने अक्टूबर 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद फरवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे खुश होकर सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@6260182981.

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

तोर लागिन दाई साडी बसंती रे...डोमकच्छ गीत-

ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं :
तोर लागिन दाई साडी बसंती रे-
मोर लागिन केरा के पत्ता पिरायो दिन-
हम धनी रहबो कुवार पिरायो दिन-
तोर लागिन दाऊ माथे महुआ रे-
हमर लगेन ढोढी कर पानी पिरायो दे-
तोर लागिन दाऊ पुड़ी सोहारी रे-
तोर लागिन दाई पूड़ी सोहारी रे...

Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG DHANSAI MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बैंक से मेरा लोन फाइनेंस हो चुका है, लेकिन मैनेजर द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है...कृपया मदद करें-

ग्राम-पकनी, पोस्ट-डिज़ावल, थाना-चंदोरा, ताहिल-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष देव मरावी बता रहे हैं| उन्होंने एक लाख रुपये का लोन फाइनेंस कराया है| जो फाइनेंस हो चुका है|लेकिन बैंक मनेजर द्वारा उन्हें नहीं दिया जा रहा है| तरह-तरह के बहाने कर रहे है| तीन महीने से वे बैंक के चक्कर काट रहे हैं| लेकिन बैंक मनेजर द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बैंक मैनेजर@9009623694, 9754984504. संपर्क नंबर@7828813973.

Posted on: May 31, 2019. Tags: CG PROBLEM SANTOSH SINGH MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »