हम लोगो ने 3 साल पहले वनविभाग के लिए एक माह काम किया था, उसका पैसा नहीं मिला है...

आश्रित ग्राम-मदनपुर, पंचायत -गुरमुटी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कमलेश्वर और राम अवतार बता रहे हैं कि 3 साल पहले जंगल विभाग में गाछ लगाने का 2-3 सौ लोग एक माह काम किये हैं उसका पैसा नहीं मिला है, उसके लिए शिविर लगा था और बलरामपुर आवेदन किये रेंजर साहब नें बोले की 3 दिन के अंदर मिल जायेगा और खाता में चेक करने बोलते हैं पर खाता में नहीं हैं, और अभी तक पैसा नहीं मिला कुछ लोग को मिल गया है, पर हम लोग को नहीं मिला है| वन विभाग@9669211375, S.D.M@7746873930, कलेक्टर@9425253580. रामराज देवांगन सम्पर्क@9575415764.

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: KALESHWER RAMAVTAR BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

हम 150 लोग नाले का पानी पीते हैं, हैंडपंप नहीं है, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बुढाडांड, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामचन्द्र, देवनारायण और रामाशंकर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 11 में पानी का बहुत समस्या है, 150 की जनसंख्या हैं, अभी नाला से पानी पी रहे हैं इसके लिए सचिव सरपंच को ग्रामसभा में आवेदन किये, बोलते है कि हो जायेगा लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे: P.H.E.@9826603461. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@रामाशंकर नेटी@8435500228.

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: RAMCHANDRA DEVNARAYAN RAMASHANKAR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में रोड की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-रूपपुर, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से इंद्रमणि, रजमन, रजमतिया, गायत्रीं, फुलबस बता रहें हैं कि उनके गाँव के पयान पारा में 2 किलोमीटर रोड बहुत खराब है.बच्चो को स्कूल आने जाने में बहुत दिक्कत होता हैं. और चाऊर दाल लाने ले जाने में भी बहुत दिक्कत होता हैं, इसके लिए आवेदन किये बोलते हैं| हो जायेगा लेकिन 10 साल हो गया आज तक नहीं बना हैं. वे सीजीनेट सुनने वाले संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें: कलेक्टर@9425253580, CEO@9009630583, सरपंच@9799476931, सचिव@8370057831. सम्पर्क@9669855798.

Posted on: Jun 14, 2018. Tags: INDRAMANI RAJMAN RAJMTIYA SONG VICTIMS REGISTER

घम, घामा, घाम करे चंपा के फुल दाई...देवी भजन-

नवापारा, ग्राम-रूपपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राम अवतार एक देवी गीत सुना रहे हैं :
घम, घामा, घाम करे चंपा के फुल दाई-
घमा, घमा, घाम के सुबास हो माई-
जय सेवा लागों दाई घामा, घाम, घमाके सुबास हो माई-
जब लागिन घाम करे चंपा के फूल दाई-
सातों से भवरा रती आवे हो माई-
जय सेवा लागों दाई, सात के भवर रती आवे माई...

Posted on: Jun 09, 2018. Tags: RAMAVTAR BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

12 साल से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन नहीं मिल रहा, शिकायत करने पर कोई नहीं सुनते...

बंधवा पारा, ग्राम-कुबेरपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हीरामति यादव बता रही हैं कि आज 12 साल हो गया हैं उनको वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन दोनों नहीं मिल रहे है, जिससे उनको बहुत तकलीफ हो रही है| उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास कई बार आवदेन दी है तो बोलते हैं बनेगा परन्तु अभी तक पेंशन नही मिल रहा हैं| तो उनका कहना है कि पेंशन मिलना चाहिए| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही कि इन नम्बरों में फ़ोन कर उनका पेंशन दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9926192534, सचिव@9977232410. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7697729588.

Posted on: Jun 08, 2018. Tags: HEERAMATI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »